लखनऊ

कांग्रेस कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के लिए शोक सभा का आयोजन

Congress: उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के लिए शोक सभा का आयोजन किया गया। आयोजन प्रदेश के तमाम कांग्रेसजन शामिल हुए। आइये बताते हैं अजय राय ने क्या कहा ? 
less than 1 minute read
• •
Updated: 28 Dec 2024, 8:27 PM IST
Congress
Congress

Congress: उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, लखनऊ में पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के लिए शोक सभा का आयोजन किया गया। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को कांग्रेसजनों ने श्रद्धांजलि अर्पित की और नम आंखों से अंतिम प्रणाम किया।

अजय राय ने क्या कहा ? 

उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि आज कांग्रेस पार्टी का हर कार्यकर्ता डॉ. मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि दे रहा है। ऐसे महान व्यक्तित्व को पूरा देश याद करेगा, बच्चा-बच्चा उन्हें याद करेगा। उन्होंने हर वर्ग को सम्मान दिया।

कांग्रेस नेता रहें मौजूद

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश के सैकड़ों नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहें। सभी ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनकी आत्मा की शांति के लिए मौन कुछ समय तक मौन रखा। अजय राय ने श्रद्धांजलि सभा को संबोधित कर डॉ मनमोहन सिंह की स्मृतियों को याद किया।