लखनऊ

2019 के लिए अभी से जुमलों की बारिश कर रहे हैं पीएम मोदी: कांग्रेस

पीएम मोदी ने आजमगढ़ और मिर्जापुर दौरे के दौरान कांग्रेस पर करारा प्रहार किया था। इसके जवाब में कांग्रेस ने पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा है।
2 min read
• •
Updated: 16 Jul 2018, 12:26 PM IST
up news
पीएम मोदी ने राहुल गांधा को कहा नामदार, पूछा- कांग्रेस सिर्फ मुस्लिम पुरूषों की पार्टी है या महिलाओं की भी

लखनऊ. पीएम मोदी ने आजमगढ़ और मिर्जापुर दौरे के दौरान कांग्रेस पर करारा प्रहार किया था। इसके जवाब में कांग्रेस ने पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा है। कांग्रेस के मीडिया विभाग ने प्रेस नोट जारी कर कहा कि पीएम मोदी ने 2019 के मद्देनजर अभी से जुमलेबाजी करना शुरू कर दी है। उन्होंने जिस तरह से आजमगढ़ में पूर्वांचल एक्सप्रेस वे का दुबारा फीता काटा ये ठगने व गुमराह करने का काम है।

इसके अलावा प्रधानमंत्री ने बाण सागर डैम का लोकार्पण करते हुए जो कहा कि पिछले साठ सालों में सिंचाई और कृषि के लिए कुछ नहीं हुआ तो शायद प्रधानमंत्री को अपने हवाहवाई भाषण के साथ-साथ अध्ययन की भी जरूरत है। आजादी के समय 1947 में मात्र 2 करोड़ हेक्टेयर भूमि की सिंचाई होती थी तत्पश्चात पं0 नेहरू, इन्दिरा गांधी और राजीव गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकारों ने नहरों का जाल बिछाया और 2014 तक 93 करोड़ हेक्टेयर भूमि पर सिंचाई हो रही थी और बहुत सारे डैम जिसमें कुछ प्रमुख भाखड़ा डैम, नागार्जुन सागर, सरदार सरेावर डैम, हीरा कुण्ड डैम, इन्दिरा सागर सहित लगभग 39 बड़े डैम का निर्माण किया।

कांग्रेस के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में पूर्व मुख्यमंत्री पकमलापति त्रिपाठी व वीर बहादुर सिंह के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में खासतौर से पूर्वांचल में सिंचाई के लिए नहरों का जाल बिछाया गया। इन्दिरा गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार ने हरितक्रान्ति की शुरूआत की थी जिसके अन्तर्गत लघु सिंचाई गांव-गांव तक पहुंची। उसका परिणाम यह हुआ कि भारत में 1947 में 5 करोड़ मीट्रिक टन से कम अनाज उत्पादन था हम दूसरे देशों से खाने के लिए अनाज का आयात करते थे और 2014 आते-आते कांग्रेस सरकारों के नेतृत्व में भारत में खाद्य उत्पादन बढ़कर 26.5 मीट्रिक टन लगभग 5 गुना से ज्यादा हो गया और भारत दुनिया में प्रथम खाद्य निर्यातक देश बना। 2014 में 187000 करोड़ का खाद्य निर्यात किया गया।

कांग्रेस ने कहा कि प्रधानमंत्री यूपी आने के बाद यदि अपने वादों और जवाबदेही पर चर्चा करते कि 80 लाख करोड़ का काला धन विदेशों से वापस कब आयेगा? चार साल में 8 करोड़ रोजगार कहां हैं? 15-15 लाख खातों में कब जमा करवाया जायेगा? डीजल-पेट्रोल के दाम कब घटेंगे? दलितों पर अत्याचार कब रूकेगा? किसानों का कर्जा कब माफ होगा? तो शायद जनता को इन्साफ मिलता।

Published on:
Also Read
View All
‘उत्तर प्रदेश में 1.27 करोड़ हिंदू वोटरों के नाम गायब’, CM योगी के दावे पर कांग्रेस का पलटवार; अजय राय बोले- जांच होनी चाहिए

‘गांधी परिवार डरने वाला नहीं है’, सोनिया गांधी की किताब पर BJP के हमलों का अराधना मिश्रा ने दिया जवाब; जानिए क्या कहा

‘6 तारीख को क्यों नहीं गए?’: अखिलेश के राम मंदिर जाने की टाइमिंग पर बीजेपी अध्यक्ष ने उठाए सवाल, जानें क्या कहा

यूपी चुनाव 2027: आगरा में 2022 विधानसभा चुनाव में भाजपा ने जीती थीं सभी 9 सीटें, अब विपक्ष के सामने वापसी की चुनौती; जानें 9 सीटों का पूरा गणित

‘ऊपर से दिखावटी लड़ाई, अंदर मिलकर काट रहे मलाई’, लिंक एक्सप्रेसवे के टेंडर पर अखिलेश यादव ने लगाए भ्रष्टाचार के आरोप