
गाजीपुर. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा आज आज़मगढ़ में पूर्वांचल एक्सप्रेस वे का शिलान्यास कार्यक्रम किया गया। जहां पूर्वांचल को एक्सप्रेस वे के रूप में सौगात दिया गया । तो वहीं दूसरी ओर गाजीपुर के कासिमाबाद में समाजवादी पार्टी के सांसद, विधायक और कार्यकर्ताओं ने आज इसका विरोध किया। विरोध करने के पीछे जो इनका तर्क था वह यह की इस पूर्वांचल एक्सप्रेस वे का शिलान्यास पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के द्वारा किया गया था। आज अगर इसका उद्घाटन किया जाता तो वे इसका विरोध नहीं बल्कि स्वागत करते हैं।
इसका विरोध करने के लिए शुक्रवार को सारे समाजवादियों ने जनपद के कासिमाबाद में एक विशाल जनसभा किया । जिसमें राज्यसभा सांसद नीरज शेखर के साथ ही जनपद के सभी जिम्मेदार समाजवादी नेता व जांगीपुर विधायक वीरेंद्र यादव शामिल रहे। इस दौरान नीरज शेखर ने बताया कि अखिलेश यादव ने इस एक्सप्रेस वे को बलिया के माझी घाट तक बनवाने की बात कर शिलान्यास किया था लेकिन आज भाजपा की सरकार ने बलिया से सौतेला व्यवहार करते हुए इसको सिर्फ गाजीपुर तक ही किया बल्कि लागत कम करने का श्रेय ले रहे है। नीरज शेखर ने बलिया के साथ हुए विकास के लिए मनोज सिन्हा को जिम्मेदार बताया क्योंकि एक बार बलिया की जनता उन्हें नकार चुकी है। वहीं जंगीपुर विधायक वीरेंद्र यादव ने भी भाजपा सरकार को आड़े हाथों लिया।
By -Alok Tripathi