लखनऊ

कर्नाटक से यूपी चुनाव तक पहुंचा हिजाब विवाद, प्रियंका गांधी बोलीं- बिकनी हो या हिजाब, महिलाओं को अपनी पसंद के कपड़े पहनने का अधिकार

कर्नाटक में चल रहे हिजाब विवाद की गूंज उत्तर प्रदेश तक पहुंच गई है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने इस मसले पर ट्वीट करते हुए राय प्रकट की है। उन्होंने कहा है कि महिलाओं को अपनी पसंद से कपड़े पहनने का पूरा हक है, जो कि उन्हें संविधान से मिला है।

less than 1 minute read
Feb 09, 2022
Congress Leader Priyanka Gandhi Tweet on Karnataka Hijab Row
Congress Leader Priyanka Gandhi Tweet on Karnataka Hijab Row

कर्नाटक में चल रहे हिजाब विवाद की गूंज उत्तर प्रदेश तक पहुंच गई है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने इस मसले पर ट्वीट करते हुए राय प्रकट की है। उन्होंने कहा है कि महिलाओं को अपनी पसंद से कपड़े पहनने का पूरा हक है, जो कि उन्हें संविधान से मिला है। ट्विट के आखिर में प्रियंका गांधी ने लड़की हूं लड़ सकती हूं का हैशटैग भी लगाया है। प्रियंका गांधी ने लिखा, 'चाहे वह बिकनी हो, घूंघट हो, जींस की जोड़ी हो या हिजाब, यह तय करना एक महिला का अधिकार है कि वह क्या पहनना चाहती है। यह अधिकार भारतीय संविधान द्वारा गारंटी करता है। महिलाओं को प्रताड़ित करना बंद करो।'

बीजेपी ने कांग्रेस पर लगाया आरोप

बता दें कि कर्नाटक में स्कूल-कॉलेज में धार्मिक लिबास पर रोक के आदेश पर बवाल मचा है। कई जिलों के स्कूल कॉलेजों में छात्रों के समूह आमने-सामने आ गए हैं। पथराव की घटनाएं भी सामने आई हैं। हालाकों को देखते हुए कर्नाटक सरकार ने तीन दिन के लिए स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए हैं। उधर, मामले में राजनीति भी शुरू हो गई है। बीजेपी का कहना है कि छात्रों के वकील कांग्रेस हैं और इस विवाद को भड़काने में कांग्रेस का हाथ है।

यूपी चुनाव तक गूंज

कर्नाटक के हिजाब विवाद का मामला यूपी चुनाव तक पहुंच गया है। एआईएमआईएम मुखिया और बीजेपी इस मामले में आमने सामने आ गए हैं। हिजाब विवाद दिल्ली में भी शुरू हो गया है।

Published on:
09 Feb 2022 03:48 pm
Also Read
View All
UP में ओला-ऊबर जैसी कंपनियों नहीं चलेगी मनमानी; ड्राइवर ने बुकिंग कैंसिल की तो लगेगा जुर्माना, नई एग्रीगेटर पॉलिसी में सरकार ने बनाए सख्त नियम

‘जो कभी राम मंदिर के पक्ष में नहीं थे, वे राजनीति कर रहे’, चढ़ावा चोरी मामले पर अनुराग ठाकुर ने विपक्ष को घेरा, कांग्रेस बोली- इस लूट के जिम्मेदार PM मोदी

अयोध्या राम मंदिर दान मामले में SIT गठन पर अखिलेश यादव ने उठाए सवाल, कहा- संतों की जांच होगी, अफसरों की नहीं?

Lucknow News: ट्रेन में सीट नहीं मिली तो यात्री ने फैलाई बम की झूठी सूचना, इधर-उधर भागने लगे लोग, मचा हड़कंप

Ram Mandir Scam: आगे-आगे देखिए होता है क्या? राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर अखिलेश ने लगाए गंभीर आरोप, शिवपाल बोले- निष्पक्ष जांच हो