2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Jitin Prasada Neha Seth Love Story: महिला पत्रकार पर दिल हार बैठे थे जितिन प्रसाद, अचानक घर भेज दिया था शादी का प्रपोजल, चर्चा में थी यह मैरिज

2007 में पहली बार जितिन की मुलाकात टीवी जर्नलिस्ट नेहा सेठ से हुई थी। दोनों में दोस्ती भी हुई और धीरे-धीरे यह दोस्ती प्यार में बदल गई। मिलने-जुलने का सिलसिला शुरू हुआ। दुनिया की नजरों से छिपते हुए वे दोनों एक दूसरे से मिलने लगे लेकिन शादी से पहले तक किसी को भी उनके रिलेशन की भनक नहीं लगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Karishma Lalwani

•

Updated: 9 Feb 2022, 11:27 AM IST

Love Story of Jitin Prasada and Neha Seth

Love Story of Jitin Prasada and Neha Seth

पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद आज किसी परिचय के मोहताज नहीं है। कांग्रेस सरकार में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों को बखूबी निभाने के बाद उन्होंने सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन कर ली। जितिन प्रसाद की प्रोफेशनल लाइफ के बारे में हर कोई जानता है, लेकिन कम ही लोगों को उनकी निजी जिंदगी से जुड़ी उनकी प्रेम कहानी के बारे में पता होगा। हम आपको बताते हैं कि कैसे 48 वर्ष के जितिन ने अपनी लेडी लव नेहा सेठ को शादी के लिए प्रपोज किया था और कैसे उनकी प्रेम कहानी शुरू हुई थी। 2007 में पहली बार जितिन की मुलाकात टीवी जर्नलिस्ट नेहा सेठ से हुई थी। दोनों में दोस्ती भी हुई और धीरे-धीरे यह दोस्ती प्यार में बदल गई। मिलने-जुलने का सिलसिला शुरू हुआ। दुनिया की नजरों से छिपते हुए वे दोनों एक दूसरे से मिलने लगे लेकिन शादी से पहले तक किसी को भी उनके रिलेशन की भनक नहीं लगी।

30 वर्ष तक नेहा के लिए जो भी रिश्ते आ रहे थे, वे उन सभी को ठुकरा रही थीं। इस बात से उनकी मां सबसे ज्यादा परेशान थीं। फिर एक दिन जितिन प्रसाद का रिश्ता आया, तो बिना किसी देरी के नेहा ने झट से हां कर दिया। इस रिश्ते को लेकर परिवार के अन्य सदस्य भी बहुत खुश हुए और उन्होंने ने भी हां कर दी। नेहा तो पहले से ही शादी के लिए काफी उत्साहित थीं।

तीन साल तक की डेटिंग

नेहा और जितिन ने एक दूसरे को तकरीबन तीन साल तक डेट किया और साल 2010 में अचानक नेहा के साथ अपनी शादी का ऐलान करके सभी को चौंका दिया। जितिन ने खुद अपना रिश्ता नेहा के घर भेजा था। दोनों की शादी 16 फरवरी, 2010 को दिल्ली में बड़ी धूमधाम से हुई। हाई प्रोफाइल शादी में बड़े-बड़े राजनीतिक रसूखदार लोग शामिल हुए थे। तब प्रधानमंत्री रहे मनमोहन सिंह और कांग्रेस अध्यक्ष रहीं सोनिया गांधी, जितिन प्रसाद और उनकी पत्नी नेहा को बधाई देने पहुंचे थे। 20 फरवरी को लखनऊ में भव्य रूप से रिसेप्शन का आयोजन हुआ था। कई नामी हस्तियों ने शिरकत की थी।

यह भी पढ़ें: राजा भैया की बेटी है शूटिंग चैंपियन, जानें राजनीति से अलग क्या करते हैं इन बाहुबल नेताओं के बच्चे

यह भी पढ़ें: यूपी की करोड़पति महिला विधायक रानी पक्षालिका, इनके पास है 34 तलवार, 54.44 करोड़ की जमीन और थाने की पुलिस से ज्यादा हथियार

नेहा सेठा का जर्नलिस्ट करियर

नेहा मूल रूप से लखनऊ की रहने वाली हैं। उन्होंने ला मार्टिनियर गर्ल्स कॉलेज ने पढ़ाई पूरी की है। इसके बाद मुंबई जाकर मास कम्युनिकेशन का कोर्स किया और पढ़ाई पूरी होने के बाद अपने करियर को आगे बढ़ाने की दिशा में पहला कदम उठाया। नेहा ने कई बड़े मीडिया हाउस में काम किया है। लेकिन 2009 में उन्होंने मीडिया की नौकरी छोड़ विधानसभा चुनाव के दौरान राजस्थान की मुख्यमंत्री रहीं वसुंधरा राजे सिंधिया के चुनावी अभियान में शामिल हो गईं। उस दौरान जमकर नेहा सेठ ने जिंदाबाद-मुर्दाबाद के नारे लगाए थे।