2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यूपी की करोड़पति महिला विधायक रानी पक्षालिका, इनके पास है 34 तलवार, 54.44 करोड़ की जमीन और थाने की पुलिस से ज्यादा हथियार

आगरा के भदावर राजघराने से ताल्लुक रखने वाली रानी पक्षालिका उत्तर प्रदेश की सबसे अमीर विधायक हैं। हलफनामे के अनुसार, उनके पास 132 हथियार हैं। सब एंटीक हैं। 22 बोर की एक एनपीबी राइफल और डीबीबीएल गन भी है। उनके पति राजा अरिदमन सिंह के नाम पर 12 बोर की एक डीबीबीएल गन, 53 छूरे और आठ चाकू है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Karishma Lalwani

•

Updated: 8 Feb 2022, 3:50 PM IST

UP Richest Woman MLA Rani Pakshalika Property

UP Richest Woman MLA Rani Pakshalika Property

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने रानी पक्षालिका को आगरा की बाह विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है। आगरा के भदावर राजघराने से ताल्लुक रखने वाली रानी पक्षालिका उत्तर प्रदेश की सबसे अमीर विधायक हैं। हलफनामे के अनुसार, उनके पास 132 हथियार हैं। सब एंटीक हैं। 22 बोर की एक एनपीबी राइफल और डीबीबीएल गन भी है। उनके पति राजा अरिदमन सिंह के नाम पर 12 बोर की एक डीबीबीएल गन, एक कार्बाइन, एक पिस्टल, 31 खंजर, 34 तलवार, 53 छूरे और आठ चाकू है । इन सभी हथियार की कीमत करीब 50 लाख है। 61 वर्षीय रानी के नाम तीन शस्त्र और 90 लाख के गहने भी हैं। जिनमें एक एनपीबी राइफल, एक पिस्टल और एक बंदूक है। रानी की चल संपत्ति 2.23 करोड़ रुपये और पति के पास 1.30 करोड़ रुपये की चल संपत्ति है।

रानी के पास 21 बैंक खाते

रानी पक्षालिका आगरा के भदावर राजघराने की रानी हैं। भदावर राजघराना आजादी के बाद से ही राजनीति में सक्रिय हो गया था। इस राजघराने के बाद लोग बाह विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व करते रहे और राजपरिवार से जुड़े सदस्य 11 बार इस सीट से विधायक बने जा चुके हैं। करोड़ों की संपत्ति की मालकिन रानी पक्षालिका ने अपने हलफनामे में बताया कि उनके पति और उनके परिवार के नाम पर कुल 21 बैंक खाते हैं, जिनमें अकेले नौ खाते रानी के पास हैं। आठ उनके पति राजा अरिदमन और चार परिवार के बाकी सदस्यों के बैंक खाते हैं। रानी के नौ बैंक खातों में 1.39 करोड़ रुपये जमा हैं तो राजा अरिदमन के आठ बैंक खातों में 68.51 लाख रुपये जमा है। पारिवारिक खातों में करीब 30 लाख है।

यह भी पढ़ें: आजम खान को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, नहीं मिली बेल, अंतरिम जमानत के लिए हाईकोर्ट जाने का निर्देश

कितनी संपत्ति की हैं मालकिन

61 साल की रानी की आय का स्रोत कारोबार, कृषि और निवेश से होने वाला मुनाफा है। पक्षालिका ने 2021 में 4.71 लाख रुपये आयकर जमा किया, जबकि उनके पति ने 26.30 लाख रुपये का आयकर भरा। रानी की चल संपत्ति 2.23 करोड़ रुपये और पति के पास 1.30 करोड़ रुपये की चल संपत्ति है। वहीं, रानी और उनके पति की कुल अचल संपत्ति 31.17 करोड़ रुपये है। पारिवारिक अचल संपत्ति 18.27 करोड़ रुपये है। इतना ही नहीं, दोनों राजा और रानी कुल 54.44 करोड़ रुपये की जमीन के मालिक भी हैं।