लखनऊ

बैलगाड़ी से विधानसभा जा रहे राजबब्बर पुलिस हिरासत में, कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज

केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लखनऊ में शनिवार को पुलिस ने लाठीचार्ज किया।
2 min read
• •
Updated: 26 May 2018, 4:35 PM IST
raj babbar
बैलगाड़ी से विधानसभा जा रहे राजबब्बर पुलिस हिरासत में, कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज

लखनऊ. केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लखनऊ में शनिवार को पुलिस ने लाठीचार्ज किया। कांग्रेस कार्यकर्ता बैलगाड़ी पर सवार प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर के नेतृत्व में कैसरबाग चौराहे से होते हुए विधानसभा की ओर कूच कर रहे थे। इस दौरान पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रोकने की कोशिश की जिस पर झड़प हो गई और पुलिस ने कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज कर दिया। पुलिस ने इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष सहित कई नेताओं को हिरासत में ले लिया जिन्हें बाद में रिहा कर दिया गया।

विधानसभा जा रहे थे कार्यकर्ता

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर, नसीमुद्दीन सिद्दीकी, अजय सिंह लल्लू सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता कैसरबाग चौराहे से कलेक्ट्रेट होते हुए विधानसभा की ओर कूच कर रहे थे। इसी दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रोकने की पुलिस ने कोशिश की। पुलिस से नोकझोंक बढ़ने के बाद पुलिस ने राजबब्बर और अन्य कांग्रेसी नेताओं के सामने ही कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज कर दिया और नेताओं को हिरासत में ले लिया।

सरकार पर विफल रहने का आरोप

कांग्रेस प्रवक्ता जीशान हैदर ने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की चार साल की विफलताओं को लेकर कांग्रेस ने विरोध-प्रदर्शन का आयोजन किया था। कांग्रेस कार्यकर्ता और नेता शांतिपूर्ण ढंग से विधान सभा की ओर जा रहे थे। इस दौरान कार्यकर्ताओं को पुलिस ने बेरहमी से पीटा। सरकार पुलिस के दम पर तानाशाही दिखाते हुए आवाज दबाने की कोशिश कर रही है क्योकि उसके पास अपने चार साल के कार्यकाल में बताने लायक कोई उपलब्धि नहीं है।

Published on:
Also Read
View All
‘उत्तर प्रदेश में 1.27 करोड़ हिंदू वोटरों के नाम गायब’, CM योगी के दावे पर कांग्रेस का पलटवार; अजय राय बोले- जांच होनी चाहिए

‘गांधी परिवार डरने वाला नहीं है’, सोनिया गांधी की किताब पर BJP के हमलों का अराधना मिश्रा ने दिया जवाब; जानिए क्या कहा

‘6 तारीख को क्यों नहीं गए?’: अखिलेश के राम मंदिर जाने की टाइमिंग पर बीजेपी अध्यक्ष ने उठाए सवाल, जानें क्या कहा

यूपी चुनाव 2027: आगरा में 2022 विधानसभा चुनाव में भाजपा ने जीती थीं सभी 9 सीटें, अब विपक्ष के सामने वापसी की चुनौती; जानें 9 सीटों का पूरा गणित

‘ऊपर से दिखावटी लड़ाई, अंदर मिलकर काट रहे मलाई’, लिंक एक्सप्रेसवे के टेंडर पर अखिलेश यादव ने लगाए भ्रष्टाचार के आरोप