लखनऊ. डाक विभाग की चिट्ठियां न बांटे जाने की शिकायत लेकर अफसरों से शिकायत करने पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के एक पार्षद के साथ डाक विभाग के अफसर ने कर्मचारियों के साथ मिलकर मारपीट कर दी। घटना के बाद पार्षद ने डाक विभाग के अफसरों और कर्मचारियों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। इस मामले की जांच सीओ स्तर के अधिकारी को सौपी गई है।