लखनऊ

प्रियंका गांधी के निशाने पर बीजेपी सरकार, कहा- एक दिन का इवेंट, करोड़ों का प्रचार फिर अंधेरी रात

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि भाजपा सरकार आपदा के मोर्चे पर भी अन्य मोर्चो की भांति विफल है
less than 1 minute read
• •
Updated: 7 Jul 2021, 7:09 PM IST
Priyanka Gandhi Vadra tweeted - Prime Minister, war with your farmers?
Priyanka Gandhi Vadra tweeted - Prime Minister, war with your farmers?

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
लखनऊ. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि कोरोना टीके का हर तरफ टोटा है। सरकार के दावों की पोल बंद होते टीकाकरण केंद्र खोल रहे हैं। संक्रमण के आपदा काल में भी असत्य के सहारे जनता को लगातार भृमित करने का काम लोगों को भाग्य के भरोसे छोड़ देने वाला है। उन्होंने कहा कि दिसम्बर तक सबको वैक्सीन देने का वादा करने वाली सरकार ने 25 हजार टीकाकरण केंद्र पिछले 7 दिनों में बंद कर दिए हैं। दिसम्बर तक देश भर में सबके टीकाकरण के लिये 80 से 90 लाख लोगों का टीकाकरण प्रतिदिन होना चाहिये, लेकिन सरकार बड़ी बड़ी बात करती है। वह संक्रमण के आपदाकाल में भी संवेदनहीनता का ही प्रदर्शन कर रही है। लोगों के जीवन की उसे चिंता नाम मात्र की भी नहीं है।

प्रियंका गांधी वाड्रा ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा कि निजी प्रचार के लिये जनता के धन की बर्बादी करने में सरकार पूरी तरह जुटी हुई है। उन्होंने कहा कि एक दिन का इवेंट, करोंड़ो का प्रचार फिर अंधेरी रात की कहावत पूरी तरह से भाजपा सरकार पर चरितार्थ होती है। यह सरकार काम में विश्वास न ही सिर्फ बात करती है, बल्कि गुमराह करती है और जनता के दिये जनादेश के साथ विश्वासघात कर रही है।

आपदा के मोर्चे पर सरकार विफल- प्रियंका गांधी
प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि जिस तरह जनकल्याण के सभी मोर्चो पर भाजपा सरकार विफल साबित हुई है, उसी तरह आपदा के मोर्चे पर भी पूरी तरह विफल साबित हुई है। उन्होंने कहा कि जनता के साथ जिस तरह सरकार का व्यवहार है वह उसकी संवेदनहीनता का स्प्ष्ट प्रमाण है।

Published on: