लखनऊ

सीएम योगी के मुरीद हुए कांग्रेस विधायक, कहा योगी जी की पूजा करता हूं

कांग्रेस लगातार भाजपा व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साध रही है, लेकिन रायबरेली के हरचंदपुर से कांग्रेस विधायक को उनमें भगवान नजर आते हैं।

less than 1 minute read
Jan 12, 2021
cm-yogi-latest.jpg
CM Yogi

पत्रिका न्यूज नेटवर्क.
रायबरेली. कांग्रेस लगातार भाजपा व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साध रही है, लेकिन रायबरेली के हरचंदपुर से कांग्रेस विधायक को उनमें भगवान नजर आते हैं। विधायक राकेश सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री जैसा ईमानदार और पूजनीय मुख्यमंत्री शायद ही किसी प्रदेश में होगा। राकेश सिंह ने कहा कि मैं योगी जी को भगवान से कम नहीं मानता। मैं उनकी पूजा करता हूं। योगी आदित्यनाथ पर विपक्ष भी आरोप नहीं लगा सकता। मैं तो उन्हें ईश्वर से कम नहीं मानता हूं। कांग्रेस विधायक इतने पर ही नहीं रुके और बोले कांग्रेस में एक भी व्यक्ति ऐसा नहीं है जिसकी तुलना योगी जी से की जा सके।

विधायक राकेश सिंह एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह के छोटे भाई हैं। दिनेश प्रताप सिंह भाजपा में है। देखना रोचक होगा कि कांग्रेस विधायक के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पक्ष में ऐसे स्वर कांग्रेस आलाकमान पर क्या असर डालेंगे।

Published on:
12 Jan 2021 08:21 pm
Also Read
View All
समाजवादी पार्टी में बड़ी बगावत? रामगोपाल यादव ने गृहमंत्री अमित शाह को सौंपी चिट्ठी, ओपी राजभर ने दिए बड़े संकेत

मुहर्रम पर शक्ति प्रदर्शन नहीं चलेगा! 12 फीट से ऊंचे ताजिया की नहीं मिलेगी अनुमति, योगी सरकार का बड़ा फैसला

UP में ओला-ऊबर जैसी कंपनियों नहीं चलेगी मनमानी; ड्राइवर ने बुकिंग कैंसिल की तो लगेगा जुर्माना, नई एग्रीगेटर पॉलिसी में सरकार ने बनाए सख्त नियम

‘जो कभी राम मंदिर के पक्ष में नहीं थे, वे राजनीति कर रहे’, चढ़ावा चोरी मामले पर अनुराग ठाकुर ने विपक्ष को घेरा, कांग्रेस बोली- इस लूट के जिम्मेदार PM मोदी

अयोध्या राम मंदिर दान मामले में SIT गठन पर अखिलेश यादव ने उठाए सवाल, कहा- संतों की जांच होगी, अफसरों की नहीं?