शीतलहर का अलर्ट जारी-
अगले दो दिनों के लिए मौसम विभाग ने यूपी के कई जनपदों में शीतलहर की चेतावनी जारी की है। लखनऊ, कानपुर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली में आदि इलाकों का तेज ठंडी हवाओं से गलन बढ़ेगी व न्यूनतम तापमान एक या दो डिग्री तक गिरेगा। इन इलाकों में ठंडी हवा का प्रकोप ज्यादा रहेगा। इसके अलावा राज्य भर के अन्य जनपदों में भी पारा में गिरावट आएगी।