17 जून 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सभी को कोरोना वैक्सीन लगे यह जरूरी नहीं, जानें क्यों

कोरोना (Coronavirus in UP) को मात देने के लिए वैक्सीन (Corona Vaccine) बेहद जरूरी है, लेकिन यह आवश्यक नहीं कि सभी लोगों का टीकाकरण हो।

less than 1 minute read
Google source verification

लखनऊ

image

Abhishek Gupta

Jan 09, 2021

covid-vaccine

Corona vaccine

लखनऊ. कोरोना (Coronavirus in UP) को मात देने के लिए वैक्सीन (Corona Vaccine) बेहद जरूरी है, लेकिन यह आवश्यक नहीं कि सभी लोगों का टीकाकरण हो। फिलहाल तीन चरणों में होने वाले टीकाकरण में सरकारी और गैर सरकारी संस्थानों में कार्यरत स्वास्थ्य कर्मियों, आवश्यक सेवाओं के लिए कार्यरत कर्मियों, पुलिस, होमगार्ड (homeguard), जेल कर्मी, नगरीय निकायों के स्वच्छता कर्मियों का टीका लगाया जाएगा। साथ ही 50 वर्ष से अधिक उम्र के लोग और 50 वर्ष से कम उम्र के ऐसे लोग जो डायबिटीज (Diabetes), कैंसर (Cancer) आदि गंभीर बीमारियों से ग्रसित हैं, उनका वैक्सीनेशन होगा।

ये भी पढ़ें- कोरोना और बर्ड फ्लू की दोहरी चुनौती से निपटने को सरकार तैयार, सीएम योगी ने दिए सख्त निर्देश

विशेषज्ञों के अनुसार यह सभी लोग संक्रमण के हिसाब से सबसे ज्यादा रिस्क पर हैं। इसलिए सबसे पहले इन्हें सुरक्षित कर अन्य लोगों में संक्रमण फैलने से रोकने का प्रयास किया जाएगा। भारत सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन और सीमित वैक्सीन को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है। विशेषज्ञ का यह भी कहना है कि हाई रिस्क वाले इन सभी लोगों में संक्रमण को अगर पूरी तरह से रोका जा सका तो शायद अन्य लोगों को वैक्सीन की जरूरत ही ना पड़े।

ये भी पढ़ें- यादव, सेंगर, राजपूत था वाहनों पर लिखा, पुलिस ने काटा बड़ा चालान

बड़ी खबरें

View All

लखनऊ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग