कन्नौज सदर कोतवाली क्षेत्र के सरायमीरा में एसपी प्रशांत वर्मा के आदेश पर चार पहिया और दुपहिया वाहनों का चेकिंग अभियान चलाया गया। इस चेकिंग अभियान में पुलिस टीम ने जहां वाहनों के कागजात चेक किए तो वहीं इस दौरान तीन बाइक ऐसी नजर आई जिनमें जातिसूचक शब्द यादव, राजपूत और सेंगर लिखे हुए थे। पुलिस ने इन बाइकों का चालान काटते हुए इनके चालकों से जाति लिखे जाने का कारण भी पूछा।