लखनऊ

प्रमोद तिवारी बोले-राजबब्बर ने नहीं दिया इस्तीफा, मीडिया ने ट्वीट में लिखे ‘अंत ‘को गलत समझ लिया

कांग्रेस के राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पद राज बब्बर के इस्तीफे की खबर को सिरे से नकार दिया है।
2 min read
• •
Updated: 21 Mar 2018, 5:56 PM IST
jj

लखनऊ. कांग्रेस के राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पद राज बब्बर के इस्तीफे की खबर को सिरे से नकार दिया है। प्रमोद तिवारी के मुताबिक मीडिया में राजबब्बर के ट्वीट के गलत मायने निकाले गए। वह उन पंक्तियों के जरिए मशहूर कवि केदारनाथ सिंह को श्रद्धांजली दे रहे थे। राजबब्बर आज भी प्रदेश अध्यक्ष हैं और बने रहेंगे। पार्टी आलाकमान को उनसे कोई शिकायत नहीं।

ये था राजबब्बर का ट्वीट

अंत में मित्रों, इतना ही कहूंगा कि अंत महज एक मुहावरा है जिसे शब्द हमेशा अपने विस्फोट से उड़ा देते हैं .... उनकी ऐसी पंक्तियां उन्हें कहां हमसे दूर होने देंगी । कविवर केदारनाथ सिंह जी को विनम्र श्रद्धांजलि।

हालांकि राजबब्बर या कांग्रेस पार्टी की ओर से इस्तीफे का औपचारिक ऐलान नहीं हुआ था लेकिन सूत्रों की मानें तो उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को अपना इस्तीफा भेज दे दिया था।

वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी ने राजबब्बर के इस्तीफे का खंडन किया है और कहा है कि कांग्रेस पार्टी की तरफ से मैं इस खबर का खंडन करता हूँ कि राजबब्बर जी ने अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया है। ये भ्रान्ति है, वे अध्यक्ष बने हुए हैं। इस्तीफे की खबर गलत है और मैं रेस में भी नहीं हूं और न बनना चाहता हूं। राज बब्बर ही अध्यक्ष बने रहेंगे। बता दें कि राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की ओऱ से प्रमोद तिवारी तो पर्यवेक्षक बनाए गए हैं।

नई कमेटी का ऐलान जल्द

कांग्रेस अधिवेशन के बाद प्रदेश कांग्रेस में बड़े बदलाव के संकेत हैं। इस बार युवाओं को तरजीह की काफी उम्मीद है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी का ऐलान जल्द हो सकता है। सूत्रों के मुताबिक, इस नई कमेटी को तैयार कर लिया गया है। इसकी खास बात ये है कि पहली बार कमेटी के पांरपरिक ढांचे में बड़े फेरबदल किए गए हैं और ये पिछली कमेटी से आकार में चार गुना छोटी होगी यानि लगभग 400 सदस्यों वाली पिछली जम्बो कांग्रेस कमिटी के आकार में कटौती कर इसे 100 से भी कम सदस्यों वाली समिति की शक्ल दी गई है। इसमें 30 फीसदी नौजवानों को रखा जा सकता है।

नवरात्र के दौरान हो सकता है ऐलान

कांग्रेस से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, नवरात्रि के दौरान ही इस समिति की घोषणा की जा सकती है। खबर है कि राहुल गांधी ने नई कांग्रेस कमिटी में नौजवान नेताओं को 30 फीसदी से ज्यादा पद दिए हैं। 2019 की तैयारी के तहत यूपी कांग्रेस को मज़बूती देने के लिए क्रिस्प कमिटी गठित की गई है जिसका ऐलान जल्द ही हो सकता है। इस कमेटी में युवा नेताओं को बड़े पद और बड़ी ज़िम्मेदारी दी जाएगी।

Published on:
Also Read
View All
‘उत्तर प्रदेश में 1.27 करोड़ हिंदू वोटरों के नाम गायब’, CM योगी के दावे पर कांग्रेस का पलटवार; अजय राय बोले- जांच होनी चाहिए

‘गांधी परिवार डरने वाला नहीं है’, सोनिया गांधी की किताब पर BJP के हमलों का अराधना मिश्रा ने दिया जवाब; जानिए क्या कहा

‘6 तारीख को क्यों नहीं गए?’: अखिलेश के राम मंदिर जाने की टाइमिंग पर बीजेपी अध्यक्ष ने उठाए सवाल, जानें क्या कहा

यूपी चुनाव 2027: आगरा में 2022 विधानसभा चुनाव में भाजपा ने जीती थीं सभी 9 सीटें, अब विपक्ष के सामने वापसी की चुनौती; जानें 9 सीटों का पूरा गणित

‘ऊपर से दिखावटी लड़ाई, अंदर मिलकर काट रहे मलाई’, लिंक एक्सप्रेसवे के टेंडर पर अखिलेश यादव ने लगाए भ्रष्टाचार के आरोप