मोदी के यात्राओं के दौरान विमान पर
इससे पहले फरवरी में केंद्रीय सूचना आयोग ने विदेश मंत्रालय से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश यात्राओं के दौरान विमान पर हुए खर्च को सार्वजनिक करने को कहा था। मुख्य सूचना आयुक्त आरके माथुर ने इस संबंध में मंत्रालय की दलील को खारिज कर 2013-2017 तक के दस्तावेज सार्वजनिक करने के निर्देश दिए। सीआईसी ने विदेश मंत्रालय की उस दलील को भी खारिज कर दिया है, जिसमें कहा गया था कि प्रधानमंत्री की विदेश यात्राओं के लिए भारतीय वायुसेना और एयर इंडिया की ओर से किए बिल की राशि, संदर्भ संख्या और बिल की तारीख से जुड़े दस्तावाजे एक स्थान पर नहीं रखे हुए हैं। आवेदक की ओर से जो जानकारी मांगी गई है, उसे इकट्ठा करने में बड़ी संख्या में अधिकारियों को लगाना पड़ेगा।