लखनऊ

‘SIR के दौरान कांग्रेसियों के नाम काट दिए जाएं और BJP…’ चुनाव आयोग पर अजय राय ने यूं कसा तंज

UP Politics: यूपी प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय ने BJP पर जमकर निशाना साधा। इसके अलावा उन्होंने चुनाव आयोग पर भी तंज कसा।
2 min read
Nov 22, 2025
congress rally on vote theft issue on december 14 ajay rai appeals to people to unite up politics
UP Politics: यूपी प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय ने BJP पर जमकर निशाना साधा। फोटो सोर्स-IANS

UP Politics: कांग्रेस ने वोट चोरी के मुद्दे को लेकर 14 दिसंबर को दिल्ली में बड़ी रैली आयोजित करने की घोषणा की है। शनिवार को उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय ने लोगों से अपील की कि वे इस रैली में ज्यादा से ज्यादा संख्या में शामिल हों।

अजय राय ने BJP पर साधा निशाना

अजय राय ने कहा, '' BJP जिस तरह से मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों को अपने पक्ष में मोड़ने के लिए वोट चोरी जैसे तरीके अपना रही है, वह लोकतंत्र के लिए बेहद चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि ऐसे माहौल में रामलीला मैदान में होने वाली इस रैली में पश्चिमी यूपी के लोगों की बड़ी भागीदारी बेहद जरूरी है।''

'नहीं हुई विधायक पर कार्रवाई'

अजय राय का आरोप है कि मतदाता सूची पुनरीक्षण (SIR) के नाम पर मतदाताओं के नाम हटाए जा रहे हैं। उनका कहना है कि BJP चुनावी प्रक्रिया से हर उस बाधा को खत्म करना चाहती है, जो उसके राजनीतिक हित में नहीं है। उन्होंने यह भी दावा किया कि हाल ही में एक BJP नेता ने खुले तौर पर कहा था कि सूची पुनरीक्षण के दौरान कांग्रेसियों के नाम काट दिए जाएं, जबकि BJP कार्यकर्ताओं के नाम जोड़ दिए जाएं। उन्होंने सवाल उठाया कि अब तक उस BJP विधायक पर क्या कार्रवाई हुई? उन्होंने कहा कि कोई भी कार्रवाई नहीं हुई।

चुनाव आयोग पर अजय राय का निशाना

चुनाव आयोग पर निशाना साधते हुए अजय राय ने कहा कि आयोग अब सिर्फ BJP के हित में काम करता दिखाई दे रहा है। उनके अनुसार, BJP और चुनाव आयोग मिलकर लोकतांत्रिक ढांचे को कमजोर करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन कांग्रेस ऐसा होने नहीं देगी। उन्होंने कहा कि BJP लगातार मतदाता सूची में छेड़छाड़ कर राजनीतिक माहौल को अपने पक्ष में मोड़ने की रणनीति पर काम कर रही है, लेकिन कांग्रेस इसके खिलाफ पूरी मजबूती से खड़ी रहेगी।