Congress Worker Blackened Minister Residence Gate: प्रियंका गांधी के खिलाफ बयान देने पर उत्तर प्रदेश सरकार ने मंत्री पर कांग्रेस नेता हमलावर हो गए हैं। बीजेपी मंत्री के बयान के बाद प्रदेश की सियासत गरमा गयी है। आइये बताते हैं क्या है पूरा मामला…
Congress Worker Blackened Minister Residence Gate: उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री दिनेश प्रताप सिंह के बयान के बाद प्रदेश की सियासत गरमा गयी है। बुधवार को उत्तर प्रदेश कांग्रेस के महासचिव अनिल यादव ने दिनेश प्रताप सिंह के घर के बाहर उनके नेम प्लेट पर कालिख पोत दी और गेट पर ‘चोर-बेईमान’ लिख दिया।
लखनऊ के गौतमपल्ली थाना क्षेत्र में बीजेपी मंत्री दिनेश प्रताप सिंह का सरकारी आवास है। कांग्रेस नेता अनिल यादव, ठाकुर नितांत सिंह, विजय पांडेय, सुरेंद्र कुशवाहा बुधवार की दोपहर मंत्री के आवास के बाहर पहुंचे और नारेबाजी की। अनिल यादव ने मंत्री दिनेश प्रताप सिंह के नेम प्लेट पर ब्लैक स्प्रे कर दिया और दरवाजे पर ‘चोर-बेईमान’ लिख दिया।
कांग्रेस नेता और राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वायनाड लोकसभा सीट से अपनी राजनीतिक पारी शुरू करने जा रही हैं। ये सीट राहुल गांधी के इस्तीफा देने के बाद खाली हुई थी। इसपर बीजेपी के नेता और उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने तंज करते हुए ट्वीट किया और लिखा “अन्ततः लड़की लड़ नहीं पाई और भाग ही गई वहां जहां लड़ना न पड़े। बूढ़ी जो हो गई।”
अनिल यादव ने कहा कि प्रियंका गांधी के खिलाफ अगर औकात है दिनेश सिंह की सड़कों पे आएगा जहां बताएगा निपट लेंगे। हमारी नेता के खिलाफ अगर कोई इस तरीके की बात बोलेगा बर्दास्त नहीं करेंगे उत्तर प्रदेश में। कांग्रेसी नेता ने कहा कि प्रियंका गांधी के कारण आज हम राजनीति में हैं। हमारी नेता प्रियंका गांधी ने सम्मान की लड़ाई लड़ी। प्रदेश के दलितों और पिछड़ों के सम्मान की लड़ाई लड़ी। उत्तर प्रदेश के कई जिलों में संघर्ष करके किसानों और आम आदमी की लड़ाई लड़ी।
अनिल यादव के कालिख पोतने के बाद मंत्री दिनेश प्रताप सिंह के घर के बाहर सफाई का काम शुरू हो गया। वहां सफाई और पुताई का काम शुरू कर दिया गया है।