लखनऊ

साध्वी प्राची की हत्या की साजिश:आश्रम आई एक महिला पर शक, पुलिस में हड़कंप

Sadhvi Prachi News:हिंदूवादी नेत्री साध्वी प्राची को जान का खतरा है। इसी को लेकर उन्होंने प्रेसवार्ता बुलाकर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने आश्रम पहुंची एक महिला पर संदेह जताया है कि वह उनकी हत्या कर सकती है। लिहाजा उन्होंने हरिद्वार पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है।

2 min read
Oct 07, 2024
साध्वी प्राची ने अपनी जान के खतरे का अंदेशा जताया है

Sadhvi Prachi News:हिंदूवादी नेत्री प्रसिद्ध साध्वी प्राची को अपनी जान का खतरा महसूस होने लगा है। उन्हें लगता है कि उनकी हत्या की साजिश रची जा रही है। प्रेस क्लब में आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होंने इस बात का सनसनीखेज खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि उनके वैदिक निकेतन आश्रम में एक महिला आई है। जिसने अपना नाम सोनिया बताया और छोटे दो बच्चों के साथ खुद को बेसहारा बताकर आश्रम में शरण मांगी थी। प्राची के मुताबिक उन्होंने उसे लाचार समझकर शरण दी, लेकिन अब वह महिला उनकी हत्या की साजिश रच रही है। उन्होंने हरिद्वार पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है।

दूसरे समुदाय का व्यक्ति पहुंचा था आश्रम

साध्वी प्राची के मुताबिक महिला को असहाय समझकर उन्होंने शिष्टाचारवश उसे अपने आश्रम में रहने की जगह दी थी। लेकिन कुछ दिन पहले उन्हें उस पर उस वक्त शक हुआ जब एक दूसरे समुदाय का एक व्यक्ति एक बच्चे के साथ उससे मिलने आश्रम में आया। उन्होंने इस मामले की पुलिस को सूचना दी। इससे पूरे आश्रम में भय का माहौल पैदा गया है। साध्वी को जान का खतरा बना हुआ है।

अलग-अलग नामों के आधार कार्ड बरामद

साध्वी की शिकायत पर पुलिस ने महिला से आश्रम खाली करने को कहा। उसके बाद से महिला एक-दो दिन दिन की मोहलत मांगती गई। 15 दिन बीत जाने के बाद भी उसने कमरा खाली नहीं किया और आस पड़ोस में उनके खिलाफ प्रचार करना शुरू कर दिया। इस पर उन्होंने फिर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उस संदिग्ध महिला के बैग की तलाशी ली तो उसमें से कई नामों के आधार कार्ड बरामद हुए। इससे पुलिस में भी हड़कंप मच गया था। पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिया है।

Updated on:
07 Oct 2024 01:39 pm
Published on:
07 Oct 2024 01:37 pm
Also Read
View All

अगली खबर