लखनऊ

यूपी में एक दिन में रिकॉर्ड 38055 हुए कोरोना संक्रमित, 223 की मौत

Corona Update Record breaking Corona Cases in UP उत्तर प्रदेश में अब कुल कोविट मामलों मामलों की संख्या 2,88,144 तक पहुंच गई है। अब तक कुल 7,52,211 लोग ठीक हो चुके हैं।
2 min read
• •
Updated: 24 Apr 2021, 6:18 PM IST
7 days Corona curfew in Burhanpur
7 days Corona curfew in Burhanpur

पत्रिका न्यूज नेटवर्क.
लखनऊ. Corona Update - Record breaking Corona Cases in UP, यूपी के तीन दिनों से कोरोना रिकॉर्ड कायम कर रहा है। शनिवार को 38055 नए मामले सामने आए। तो वहीं 23,231 मरीज डिस्चार्ज भी हुए हैं और 223 की जान चली गई। प्रदेश में अब कुल सक्रिय मामलों की संख्या 2,88,144 तक पहुंच गई है। अब तक कुल 7,52,211 लोग ठीक हो चुके हैं। 10959 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है। उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि बीते 24 घंटों में प्रदेश में 2,25,960 सैंपल्स की जांच की गई। अब तक प्रदेश में 3,95,40,989 सैंपल्स की जांच की गई है।

प्रदेश के अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बताया कि प्रदेश में ऑक्सीजन के लिए नियंत्रण कक्ष खोला गया है जिसके माध्यम से अस्पतालों को कब, कहां, कितनी ऑक्सीजन जा रही है, इसकी मॉनिटरिंग की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं है। साथ ही उन्होंने कहा कि सीएम योगी के निर्देश पर डॉक्टर द्वारा मरीज के लिए दी गई पर्ची को प्रस्तुत करने पर ही ऑक्सीजन सिलेंडर दिया जाए, जिससे घर पर रह रहे लोगों को ज्यादा परेशानी न हो।

रेल से पहुंची ऑक्सीजन, सीएम ने कहा धन्यवाद-
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारतीय रेल को देश की 'लाइफ लाइन' कहा गया है। प्रधानमंत्री की प्रेरणा से आज वाराणसी तथा लखनऊ पहुंची 'ऑक्सीजन एक्सप्रेस' इसका जीवंत उदाहरण है। उन्होंने कहा कि प्रदेशवासियों के जीवन रक्षण हेतु इस कार्य के लिए प्रधानमंत्री जी तथा रेल मंत्री पीयूष गोयल का हार्दिक आभार।

Updated on:
24 Apr 2021, 6:18 PM IST
Published on: