30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोरोना ने फिर तोड़ा रिकॉर्ड, विधायक, जिलाध्यक्ष, नेता का हुआ निधन, वीकेंड लॉकडाउन शुरू

Good everning Patrika में जानें दिन भर की पांच बड़ी खबरें.
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Abhishek Gupta

•

Updated: 23 Apr 2021, 8:10 PM IST

Patrika Bulletin

Patrika Bulletin

पत्रिका न्यूज नेटवर्क.

लखनऊ. पत्रिका के सभी पाठकों को गुड इवनिंग। आज दिन भर में कई खबरें चर्चा में रहीं। इनमें बीते दिनों की तरह कोरोना संक्रमण प्रमुख रूप से छाया रहा। यूपी में कोरोना ने एक बार फिर रिकॉर्ड मामले दर्ज किए हैं। कोरोना ने भाजपा के विधायक की जान भी ले ली। इसके अतिरिक्त दिनभर और क्या रहा सुर्खियों में, जानें-

यूपी में कोरोना ने फिर तोड़ा रिकॉर्ड-

उत्तर प्रदेश में शुक्रवार को रिकॉर्ड 37238 लोग कोरोना संक्रमित हुए। तो वहीं 199 लोगों की जान (Death by corona) चली गई। इस बीच राहत की बात यह है कि संक्रमण को मात देने वालों का भी ग्राफ बढ़ा है। बुधवार को 14,198, तो गुरुवार को 16,514 लोग स्वस्थ हुए, शुक्रवार को 22,566 लोग डिस्चार्ज हुए हैं, इनमें लखनऊ के 7,165 लोग शामिल हैं। राजधानी लखनऊ में शुक्रवार को 5,682 नए कोरोना केस सामने आए हैं। 24 घंटे में प्रदेश में कुल 2,25,236 टेस्ट हुए थे।

रात आठ बजे से सोमवार सुबह सात बजे तक वीकेंड लॉकडाउन शुरू-
शुक्रवार रात आठ बजे से दो दिनों का वीकेंड लॉकडाउन शुरू हो गया है। यह लॉकडाउन अब सोमवार सुबह सात बजे ही खत्म होगा। अगले आदेश आने तक अब हर सप्ताह वीकेंड लॉकडाउन लगेगा। वहीं सीएम योगी लगातार कोरोना को लेकर व्यवस्था पर नजर बनाए हुए हैं। उन्होंने आज बैठक कर सभी अस्पताल व मेडिकल कॉलेज मरीजों को उनकी पॉजिटिव रिपोर्ट के आधार पर सीधे भर्ती करने के निर्देश दिए, हालांकि निजी व सरकारी के लिए व्यवस्था अलग-अलग होगी।

विधायक रमेश चंद्र व भाजपा जिला उपाध्यक्ष राम भुवन मिश्रा का निधन-

शुक्रवार को औरैया सदर विधायक रमेश दिवाकर की कोरोना संक्रमण से मृत्यु हो गई, जिससे भाजपा खेमे में शोक की लहर दौड़ गई है। कुछ दिन पूर्व ही वह संक्रमित हुए थे। हालत गंभीर होने पर मेरठ मेडिकल कॉलेज के कोविड वार्ड में उन्हें भर्ती कराया गया था, जहां गुरुवार देर रात उनका निधन हो गया। इसके अलावा लखनऊ में भाजपा जिला उपाध्यक्ष राम भुवन मिश्रा की कोरोना से मौत हो गई है। उनकी गोमती हॉस्पिटल में इलाज के दौरान मौत हुई है। कांग्रेस नेता हनुमान त्रिपाठी का भी निधन हो गया।

अयोध्या विवाद की शाहरुख खान से मध्यस्थता कराना चाहते थे जस्टिस एसए बोबडे-
अयोध्या में जमीव विवाद पर फैसला सुनाने वाले पांच जजों में शामिल रहे प्रधान न्यायाधीश जस्टिस एसए बोबडे ने मध्यस्थता को लेकर बड़ा खुलासा किया। फैसले से पूर्व जब कोर्ट ने मामले को मध्यस्थता के जरिए सुलझाने का सुझाव दिया था। उस दौरान बोबडे बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान से मध्यस्थता करना चाहते थे। शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट के सेवानिवृत्त हो रहे प्रधान न्यायाधीश जस्टिस एसए बोबडे के विदाई समारोह में एडवोकेट विकास सिंह ने यह बात कही। उन्होंने बताया कि सीजेआई बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान की सेवाएं अयोध्या विवाद (Ayodhya Dispute) में लेना चाहते थे। जस्टिस बोबडे ने उनसे पूछा था कि क्या शाहरुख खान मध्यस्थता के लिए तैयार हैं? बात करने पर शाहरुख खान ने सहमति भी जताई थी।

18 साल से ऊपर वालों का वैक्सीनेशन, 28 अप्रैल से कराएं रजिस्ट्रेशन-
यूपी में भी 18 साल से अधिक की उम्र के लोगों को 1 मई से वैक्सीन लगने लगेगी। वैक्सीनेशन के लिए 18 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को पहले रजिस्ट्रेशन कराना होगा। 28 अप्रैल से कोविन ऐप पर रजिस्ट्रेशन शुरू हो जाएगा। वैक्सीन की दो डोज लगाई जानी है। कोवैक्सीन की दूसरी डोज पहली डोज के 4 से 6 हफ्ते के दौरान और कोविशील्ड की दूसरी डोज पहली डोज के 4-8 हफ्ते के दौरान लगवाई जानी है।