लखनऊ

Corona Update : अभी न हों बेपरवाह, डराने वाले हैं कोरोना संक्रमण के ये ताजा आंकड़े

- 24 घंटे में 2044 नये मरीज, अब तक 7761 की मौत- यूपी में रिकवरी दर 94.14 फीसदी, मृत्युदर 1.42 फीसदी- उत्तर प्रदेश में कुल एक्टिव कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 24,099
less than 1 minute read
Nov 30, 2020
photo_2020-11-30_18-06-48.jpg
उत्तर प्रदेश में अब कोरोना मरीजों की मृत्यु दर 1.42 फीसदी है।

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
लखनऊ. उत्तर प्रदेश में अभी कोरोना का संकट खत्म नहीं हुआ है। रोजाना कोरोना के मिल पॉजिटिव मामले दूसरी लहर की आशंका बढ़ा रहे हैं हालांकि, बेहतर रिकवरी रेट सुकून देने वाली है। यूपी के अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि इस समय प्रदेश में एक्टिव केसों की कुल संख्या 24,099 है। बीते 24 घंटों में संक्रमण के 2,044 नये मरीज मिले हैं, जबकि इस दौरान स्वस्थ होने वाले कोरोना मरीजों की संख्या 2,472 है। इस समय प्रदेश में एक्टिव केसों की कुल संख्या 24,099 है। अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य ने बताया कि कोरोना मरीजों का रिकवरी रेट 94.14 फीसदी है।

यूपी के अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने प्रेसवार्ता में बताया कि उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों का रिवकवरी रेट 94.14 फीसदी है। अब तक कुल 5,12,028 लोग उपचारित होकर डिस्चार्ज किए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में अब तक 7761 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है। यूपी में अब कोरोना मरीजों की मृत्यु दर 1.42 फीसदी है।

Updated on:
30 Nov 2020 07:56 pm
Published on:
30 Nov 2020 06:11 pm
Also Read
View All
क्या है कुकरेल नाइट सफारी परियोजना? सुप्रीम कोर्ट से मिली मंजूरी, लखनऊ में बनेगा भारत का पहला नाइट सफारी

Ajay Rai on Johar University: ‘राम मंदिर मुद्दे से ध्यान भटकाने के लिए जोहर यूनिवर्सिटी पर कार्रवाई’, अजय राय का सरकार पर हमला

कौन हैं पूर्व विधायक विजय मिश्रा? 100 करोड़ की मिल पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई; जेल में बंद नेता की बढ़ीं मुश्किलें

UP Weather: यूपी के कई जिलों में बारिश से मिली राहत, लखनऊ में सुबह तेज हवाओं के साथ बरसे बादल, जगन्नाथ रथयात्रा से पहले मौसम हुआ सुहावना

यूपी में कांग्रेस का मिशन 403: महिला, किसान और अल्पसंख्यक सब साथ, लखनऊ में हुई पार्टी बैठक में अजय राय ने भरी हुंकार