लखनऊ

Coronavirus in UP: यहां एक दिन में आए 143 मामले, यूपी में आंकड़ा 20000 पार

यूपी में कोरोना संक्रमण रुकने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार को कुल आंकड़ा 20000 के पार चला गया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 25 Jun 2020, 9:53 PM IST
06_04_2020-karnal_corona_20169779.jpg
छत्तीसगढ़ में 22 नए कोरोना पॉजिटिव मिले, कांकेर में बीएसएफ जवान संक्रमित

लखनऊ. यूपी में कोरोना संक्रमण रुकने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार को कुल आंकड़ा 20000 के पार चला गया। यूपी में कुल संक्रमितों की संख्या 20193 हो गई है, जिसमें से 13,119 मरीज डिस्चार्ज होकर घर भी जा चुके हैं। यूपी में कोरोना के 24 घंटे में 654 नए केस सामने आए हैं, तो वहीं 15 मरीजों की मौत भी हो चुकी है। यूपी में कुल 611 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है।

गौतम बुद्ध नगर में आए 143 नए मीर-

गौतम बुद्ध नगर में एक बार फिर कोरोना बम फूंटा है। गुरुवार को 143 लोंगों में कोरोना की पुष्टी हुई है। 32 कोरोना मरीजों को आज डिस्चार्ज भी हुए है। पूरे राज्य में सबसे ज्यादा कोरोना पॉजिटिव मरीजों का संख्या 1826 यही की है। इनमें अभी तक 1028 मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। 797 कोरोना मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में अब भी इलाज चल रहा है। वहीं यहां 20 मरीजों की मौत हो चुकी है।

लखनऊ में मिले 30 मरीज-

राजधानी लखनऊ में गुरुवार को 30 नये कोरोना मरीज मिले हैं। इनमें रिजर्व पुलिस लाइन के आठ, एक समाचार चैनल के 6 पत्रकार, आलमबाग के प्रेमनगर के चार तथा डॉ. लोहिया मेडिकल इंस्टीट्यूट के रेजीडेंट डॉक्टर, लोकबंधु अस्पताल के एक कर्मी तथा पारा कॉलोनी निवासी एक शख्स की रिपोर्ट पॉजिटिव है। लखनऊ में अब तक कुल 916 लोग संक्रमित हैं। वहीं अयोध्या में 18, हरदोई में 9, बाराबंकी में 4 और सुलतानपुर में एक नया मामला सामने आया है।

Published on:
Also Read
View All
‘उत्तर प्रदेश में 1.27 करोड़ हिंदू वोटरों के नाम गायब’, CM योगी के दावे पर कांग्रेस का पलटवार; अजय राय बोले- जांच होनी चाहिए

‘गांधी परिवार डरने वाला नहीं है’, सोनिया गांधी की किताब पर BJP के हमलों का अराधना मिश्रा ने दिया जवाब; जानिए क्या कहा

‘6 तारीख को क्यों नहीं गए?’: अखिलेश के राम मंदिर जाने की टाइमिंग पर बीजेपी अध्यक्ष ने उठाए सवाल, जानें क्या कहा

यूपी चुनाव 2027: आगरा में 2022 विधानसभा चुनाव में भाजपा ने जीती थीं सभी 9 सीटें, अब विपक्ष के सामने वापसी की चुनौती; जानें 9 सीटों का पूरा गणित

‘ऊपर से दिखावटी लड़ाई, अंदर मिलकर काट रहे मलाई’, लिंक एक्सप्रेसवे के टेंडर पर अखिलेश यादव ने लगाए भ्रष्टाचार के आरोप