लखनऊ

 Court Decision: मासूम भतीजी से रेप के दोषी चाचा को 20 साल की सजा

Court Decision:मासूम भतीजी से रेप के दोषी रिश्ते के चाचा को कोर्ट ने 20 साल कठोर करावास और 10 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है। आरोपी ने अपनी भतीजी से जंगल में रेप किया था।
2 min read
• •
Updated: 30 Mar 2025, 6:44 PM IST
The court has sentenced the uncle guilty of raping his minor niece to 20 years of imprisonment
रेप के दोषी को कोर्ट ने 20 साल कठोर करावास की सजा सुनाई है

Court Decision:भतीजी से रेप के दोषी चाचा को कोर्ट ने 20 साल की सजा सुनाई है। ये मामला उत्तराखंड के देहरादून का है। सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता अल्पना थापा के मुताबिक 17 जुलाई 2020 को एक व्यक्ति ने कैंट थाने में अपनी 10 वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म की तहरीर दी थी। आरोप था कि 17 जुलाई की सुबह उसका रिश्ते का भाई बेटी को जबरन अपने साथ ले गया और दुष्कर्म किया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया और 19 जनवरी 2021 को कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की थी। कोर्ट में किशोरी ने बताया कि चाचा पहले भी उसके साथ दुष्कर्म कर चुका था। चाचा 17 जुलाई को उसे जबरन साइकिल पर बैठाकर जंगल में ले गया था। दुष्कर्म के बाद चाचा वहां से फरार हो गया। जाते-जाते उसने मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी दी थी। किशोरी जंगल से किसी तरह घर पहुंची और आपबीती मां को बताई। किशोरी घटना के वक्त चौथी कक्षा में पढ़ती थी। विशेष न्यायाधीश पॉक्सो/अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अर्चना सागर की कोर्ट ने इस मामले में तमाम गवाहों और सुबूतों को ध्यान रखते हुए आरोपी को दोषी ठहराया। अर्थदंड अदा नहीं करने पर दोषी को एक वर्ष का अतिरिक्त कारावास भुगतना पड़ेगा।

रेप का आरोपी पीड़िता को धमका रहा

देहरादून के क्षेत्र में रेप के बाद जमानत पर छूटे एक व्यक्ति पर पीड़ित को धमकाने का आरोप लगा है। पीड़िता के परिजनों ने कुछ समाजसेवियों संग प्रेस क्लब में शनिवार को पत्रकारों से वार्ता की। उन्होंने बताया कि 13 वर्षीय बेटी के साथ पड़ोस के ही लड़के ने दुष्कर्म किया था। पुलिस ने केस दर्ज कर जेल भेजा, लेकिन वो जमानत पर छूट गया और अब पीड़िता के घर के आसपास घूम रहा है। उसे परेशान कर रहा है। वहीं, एक जनप्रतिनिधि के परिजनों पर आरोप लगाया गया कि वे इस मामले में समझौता करने का दबाव बना रहे हैं।

Updated on:
30 Mar 2025, 6:44 PM IST
Published on:
Also Read
View All
अखिलेश यादव के अग्निवीर योजना खत्म करने के बयान पर जगदंबिका पाल का पलटवार, बोले- 2027 में भाजपा की हैट्रिक तय

‘भाजपा की बात मानने से भविष्य बर्बाद होगा’, अखिलेश यादव ने BJP पर साधा निशाना, कहा- यूपी में फिर शुरू होंगे बंद पड़े 27 हजार स्कूल

यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल: 144 डिप्टी एसपी इधर से उधर, सुजीत दुबे अयोध्या तो रजनीश वर्मा बागपत भेजे गए

यूपी में मतदाता सूची सुधार के लिए BJP का तीन दिवसीय अभियान, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी बोले- हर बूथ पर भरवाए जाएंगे फॉर्म 6 और फॉर्म 7

मुलायम सिंह यादव जयंती: पहलवानी के अखाड़े से सत्ता के शिखर तक, ऐसी रही ‘नेताजी’ की सियासी कहानी