लखनऊ

कोरोना संक्रमितों में 27 फीसदी बच्चे, XE वैरिएंट या फिर ओमिक्रॉन है वायरस, जानिए कितना है घातक

  Covid 19 Update in Uttar Pradesh: कोरोना संक्रमण धीरे धीरे फैलने लगा है। दिल्ली की स्थिति को देखते हुए उत्तर प्रदेश में अभी से सख्ती हो रही है। संक्रमण में ओमिक्रान वैरिएंट के 97 फीसदी मामले हैं।
2 min read
• •
Updated: 22 Apr 2022, 3:12 PM IST
Covid infected 27% children is it new XE corona Variant or Omicron
Covid infected 27% children is it new XE corona Variant or Omicron

दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखकर यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि अगर सावधानी नहीं बरती तो जल्द ही न केवल दिल्ली बल्कि पूरा देश चौथी लहर की जद में होगा। उत्तर प्रदेश में भी तेजी से बढ़ रहे आंकड़े चिंता बढ़ा रहे हैं। बाल रोग विशेषज्ञों के अनुसार अभी तक संक्रमण मामलों में 27 फीसदी बच्चे संक्रमित है। इससे अभिभावकों का डर और चिंता बढ़ रही है। प्रदेश में कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे। पिछले 24 घंटे में प्रदेश में 205 नए केस मिले।

अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद के मुताबिक प्रदेश में कोरोना के केस बढ़ते नजर आ रहे। एक तरफ जहां गाजियाबाद, नोएडा में मामले बढ़ रहे वहीं अन्य जिलों में भी 1-2 मामले आने लगे हैं। इसी तरह पिछले 24 घंटों में 205 नए मामले दर्ज हुए हैं। यदि पिछले सात दिनों की बात करें तो कुल 1,116 मामले दर्ज हुए हैं। साथ प्रदेश भर में 5 मौतें भी हुई हैं। सरकार और स्वास्थ्य विभाग द्वार सख्त निर्देश हैं कि मास्क का पालन किया जाए। हर जिले में रोजाना एक हजार से लेकर 3500 जांचे हो रही है।

अभी तक 97 फीसदी ओमिक्रान के मरीज

तीसरी लहर में ओमीक्रोन वेरिएंट ज्यादा घातक नहीं रहा। इसलिए अस्पतालओं में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या भी कम रही। वहीं सरकारी आंकड़ों और रिपोर्ट के अनुसार विशेषज्ञों का कहना है कि ज्यादातर मौतों के लिए वायरस प्राथमिक कारण नहीं था। बीते दिनों संक्रमण से होने वाली मौतों का सैंपल लिया गया तो तो 97 फीसदी लोगों में ओमिक्रॉन वायरस मिला है।

क्या और कितना खतरनाक कोरोना का नया वैरिएंट

WHO के मुताबिक, कोरोना का नया वैरिएंट XE इसी साल 19 जनवरी को यूके में मिला था। इस वैरिएंट से संक्रमित 600 से ज्यादा मरीज अब तक सामने आ चुके हैं। XE वैरिएंट ओमिक्रॉन के BA.2 के मुकाबले ज्यादा संक्रामक हो सकता है। BA.2 से ही ब्रिटेन में कोरोना की नई लहर आई थी. भारत में भी तीसरी लहर के पीछे BA.2 को जिम्मेदार माना गया था. XE दो अलग-अलग वैरिएंट से मिलकर बना है. UKHSA के चीफ मेडिकल फेसर सुसैन हॉप्किन्स का कहना है कि रिकॉम्बिनेंट वैरिएंट कोई नई बात नहीं है, खासतौर पर तब जब कई सारे वैरिएंट सामने आ चुके हैं।

Updated on:
22 Apr 2022, 3:12 PM IST
Published on: