लखनऊ

रायबरेली में दलित युवक की गोली मारकर हत्या, आरोपी की गिरफ्तारी ना होने से नाराज ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

रायबरेली में हुई दलित युवक की हत्या का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। शुक्रवार को फरार आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर भीम आर्मी संगठन समेत कई दलों के कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर धरना प्रदर्शन किया।
2 min read
• •
Updated: 16 Aug 2024, 9:22 PM IST
Dalit youth shot dead in Rae Bareli arrest of the accused villagers Protest

Rae Bareli News: रायबरेली में पिछलों दिनों एक दलित युवक की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी ना होने के चलते ग्रामीणों ने जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान भीम आर्मी कार्यकर्ता समेत सैंकड़ों लोग मौजूद रहे। हालांकि, पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। बाकी फरार चल रहे हैं।

भीम आर्मी समेत अन्य कई संगठनों के अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन का बैनर लेकर कलेक्ट परिसर पहुंचकर डीएम ऑफिस के सामने धरना प्रदर्शन किया। फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मृतक के परिजनों के साथ भीम आर्मी भीम युवा संगठन सहित सैकड़ों लोगों ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर धरना प्रदर्शन दिया।साथ ही मुआवजे तथा सरकारी नौकरी दिलाई जाने की मांग की गई है।

दंबगों ने सरेआम दलित युवक की गोली मारकर कर दी हत्या

बता दें कि 12 अगस्त 2024 को करीब 1:00 बजे रायबरेलीजिले के नसीराबाद थाना क्षेत्र के पिछवारिया भुवालपुर सिसनी गांव में दलित युवक अर्जुन पासी ने एक सामान्य बिरादरी के एक युवक को थप्पड़ मार दिया था। इसके बाद दबंगों ने सरेआम अर्जुन पासी की गोली मारकर हत्या कर दी। अर्जुन पासी की हत्या का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। मामले में राजनीति भी तेज हो गई है। तमाम पार्टियों के प्रतिनिधिमंडल मृतक के परिजनों से मिलकर न्याय की मांग कर रहे हैं।

सपा का प्रतिनिधिमंडल परिजनों से करेगा मुलाकात

इससे पहले कांग्रेसके प्रतिनिधिमंडल ने जिला अधिकारी कार्यालय पहुंचकर धरना प्रदर्शन किया था और सभी आरोपियों पर सख्त कार्यवाही किए जाने की मांग की गई थी। वहीं सपा का भी एक प्रतिनिधि मंडल मृतक अर्जुन पासी के घर पहुँच कर परिजनों से मुलाकात करेगा।

Updated on:
16 Aug 2024, 9:22 PM IST
Published on:
Also Read
View All
कौन हैं डिप्टी कमिश्नर के पद से इस्तीफा देने वाली अनुपमा राग? प्रशासनिक सेवा के साथ बॉलीवुड में भी बनाई खास पहचान, अब इस्तीफे से चर्चा में

‘विपक्ष को दिखाएंगे अपनी ताकत’, चंद्रशेखर आजाद 26 नवंबर को लखनऊ में करेंगे बड़ा शक्ति प्रदर्शन

पश्चिम बंगाल की तर्ज पर यूपी में SIR का खेल: वोटर लिस्ट गड़बड़ी पर भड़के अखिलेश यादव, सीएम योगी के खिलाफ खोला मोर्चा

मुस्लिम सियासत: पश्चिमी यूपी से रोहिलखंड तक तेज हुई राजनीतिक प्रतिस्पर्धा, पार्टियों में हिस्सेदारी की नई जंग

‘अयोध्या और काशी की तरह मथुरा में भी बने कृष्ण मंदिर’, मंत्री दयाशंकर सिंह ने अखिलेश से मांगा समर्थन; जानिए क्या कहा