6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यूपी में उपचुनाव को लेकर सपा ने कसी कमर, डिंपल यादव बोलीं- पूरा देश भाजपा की नीतियों के खिलाफ

उत्तर प्रदेश की 10 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने कमर कस ली है। शुक्रवार को डिंपल यादव ने कहा कि उपचुनाव में सपा बीजेपी को हराएगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Anand Shukla

•

Updated: 16 Aug 2024, 10:02 PM IST

UP ByPolls: यूपी की मैनपुरीसीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर सपा सांसद डिंपल यादव ने कहा कि पिछली बार भी लोग 80 में से 80 सीटें जीतने की बात कर रहे थे, लेकिन जब परिणाम आया तो हमने देखा कि पूरे देश और प्रदेश के लोग भाजपा की नीतियों के खिलाफ हैं। उपचुनाव में भी यही होगा।

डिंपल यादव ने अखिलेश यादव द्वारा उपचुनाव में यादव और मुस्लिम की पोस्टिंग के सवाल पर कहा कि 2017 के बाद से भाजपा चुनाव जीतने के लिए लगातार शासन और प्रशासन का इस्तेमाल कर रही है। हम भाजपा के चक्र को समझ गए हैं और समाजवादी पार्टी इसे भेदने में सक्षम है।

शेख हसीना को शरण देने पर डिंपल यादव ने सरकार का किया समर्थन

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को शरण देने पर असदुद्दीन ओवैसी की आलोचना पर डिंपल यादव ने सरकार का समर्थन किया और कहा कि मैं समझती हूं उन्होंने सहायता मांगी और सरकार ने सहायता दी। बांग्लादेश से हमारे देश के अच्छे संबंध रहे हैं। मैं समझती हूं कि सरकार ने उन्हें सहायता दी, पूरा देश इस मुद्दे पर केंद्र सरकार के साथ है।

महिलाओं के हक की लड़ाई के लिए हमेशा साथ देगी सपा

अतीक अहमद के बेटे का एनकाउंटर करने वाले पुलिसकर्मियों को मेडल दिए जाने पर रुचि वीरा द्वारा शर्मनाक बताए जाने पर डिंपल यादव ने कहा कि भाजपा भय की राजनीति कर रही है। वहीं, कन्नौज मामले पर डिंपल यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी महिलाओं के हक की लड़ाई के लिए हमेशा साथ देगी। यह केस पुलिस के हाथ में है।

कन्नौज के नवाब सिंह को भाजपा द्वारा डिंपल यादव का करीबी और प्रतिनिधि बताए जाने पर डिंपल यादव ने कहा कि नवाब सिंह का समाजवादी पार्टी से कोई रिश्ता नहीं है और वह भाजपा के संपर्क में थे।

कोलकाता की घटना पर डिंपल यादव ने दी प्रतिक्रिया

कोलकाता की घटना पर राहुल गांधी की ओर से दोषियों को फांसी की सजा देने की मांग पर उन्होंने कहा कि यह कानून का मसला है। कोर्ट तय करेगा कि क्या सजा दी जानी है। लेकिन, अपराध इतना बड़ा है कि हम सभी चाहेंगे कि सजा कठोर से कठोर हो।

वहीं, पीएम मोदी द्वारा वन नेशन वन इलेक्शन की बात कहे जाने पर डिंपल यादव ने कहा कि यह देश को धोखा देने की बात है।