लखनऊ

पेपर लीक रोकने को सख्त कानून, युवाओं का भविष्य सुरक्षित करने में जुटी मोदी सरकार: दानिश आजाद अंसारी

उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों की तारीफ करते हुए कहा है कि 2014 से लेकर अब तक केंद्र सरकार लगातार ईमानदारी के साथ देश के युवाओं को सशक्त बनाने और उनका भविष्य उज्ज्वल करने की दिशा में काम कर रही है।
less than 1 minute read
Jul 29, 2026
Danish azad ansari
उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री दानिश आजाद अंसारी। PC: ANI

मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने कहा कि हाल ही में देश की युवा पीढ़ी, खासकर 'जेन-जी' ने जो मांगें उठाई थीं, प्रधानमंत्री ने उन्हें बेहद गंभीरता से लिया। उन्होंने कहा कि इसी गंभीरता का नतीजा है कि सरकार एक कड़ा कानून लेकर आई, जिससे युवाओं का भविष्य सुरक्षित हो सके।

"खिलवाड़ करने वालों को नहीं मिलेगी माफी"
दानिश आजाद अंसारी ने कहा कि जो लोग देश के युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने की कोशिश करते हैं, उन्हें किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री साफ नीयत और स्पष्ट नीतियों के साथ इस दिशा में लगातार आगे बढ़ रहे हैं, ताकि युवाओं के सपनों और मेहनत के साथ कोई अन्याय न हो सके।

मंत्री का यह बयान ऐसे समय में आया है जब देशभर में परीक्षाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक जैसी घटनाओं को लेकर युवाओं में गहरा आक्रोश देखा गया है। बीते दिनों 'जेन-जी' के नाम से जानी जाने वाली युवा पीढ़ी ने इस मुद्दे पर मुखरता से अपनी बात रखी थी, जिसके बाद केंद्र सरकार की ओर से सख्त कानूनी प्रावधान लाने की बात कही गई।

खबर अपडेट की जा रही है....

Updated on:
29 Jul 2026 01:51 pm
Published on:
29 Jul 2026 01:50 pm