लखनऊ

दिल्ली-वाराणसी सफर मात्र 3.33 घंटे में होगा पूरा, दौड़ेगी बुलेट ट्रेन

Delhi Varanasi Bullet Train खुशखबर। अब मेट्रो के बाद यूपी को बुलेट ट्रेन की सौगात भी मिल सकती है। उम्मीद की जा रही है कि, दिल्ली-वाराणसी हाई स्पीड रेल कॉरिडोर (डीवीएचएसआर) 2029 तक पूरा हो जाएगा। और उसके बाद दिल्ली-वाराणसी के बीच बुलेट ट्रेन दौड़ेगी। बुलेट ट्रेन से वाराणसी और दिल्ली का सफर मात्र 3.33 घंटे में पूरा हो जाएगा। अभी तो इस सफर के पूरा होने में करीब 10-12 घंटे लग जाते हैं।  
2 min read
• •
Updated: 24 Mar 2022, 8:17 PM IST
bullet_train.jpg

खुशखबर। अब मेट्रो के बाद यूपी को बुलेट ट्रेन की सौगात भी मिल सकती है। उम्मीद की जा रही है कि, दिल्ली-वाराणसी हाई स्पीड रेल कॉरिडोर (डीवीएचएसआर) 2029 तक पूरा हो जाएगा। और उसके बाद दिल्ली-वाराणसी के बीच बुलेट ट्रेन दौड़ेगी। बुलेट ट्रेन से वाराणसी और दिल्ली का सफर मात्र 3.33 घंटे में पूरा हो जाएगा। अभी तो इस सफर के पूरा होने में करीब 10-12 घंटे लग जाते हैं। उत्तर प्रदेश के पांच शहरों में मेट्रो ट्रेन दौड़ रही है। नए एक्सप्रेस-वे और एयरपोर्ट से राज्य के इन्फ्रास्ट्रक्चर में विकास हो रहा है। 11 फरवरी को राज्यसभा में एक सवाल के जवाब में रेल मंत्री ने बताया कि, दिल्ली-वाराणसी हाई स्पीड रेल कॉरिडोर समेत देशभर में 7 कॉरिडोर पर सर्वे कराकर और डिटेल प्रॉजेक्ट रिपोर्ट तैयार कराया जाएगा।

दिल्ली-वाराणसी बुलेट ट्रेन रुट पर कुल 13 स्टेशन

एक अखबार के सरकारी सूत्र ने बताया है कि, दिल्ली-वाराणसी के बीच चलने वाली बुलेट ट्रेन पर कुल 13 स्टेशन होंगे। इनमें से 12 स्टेशन उत्तर प्रदेश में होंगे, जबकि 13वां दिल्ली में अंडरग्राउंड होगा। इस अंडरग्राउंड स्टेशन के लिए 15 किमी की सुरंग बनाई जाएगी। 813 किलोमीटर लंबे रूट पर 330 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से ट्रेन दौड़ेगी।

दिल्ली-वाराणसी रुट के स्टेशन

सफर की शुरुआत दिल्ली में हजरत निजामुद्दीन से शुरू होगी तो पहला स्टेशन नोएडा सेक्टर 146 में होगा। इसके बाद ट्रेन जेवर एयरपोर्ट, मथुरा, आगरा, इटावा, कन्नौज, लखनऊ, रायबरेली, प्रतापगढ़, भदोही होते हुए मंडुवाडीह (वाराणसी) पहुंचेगी। लखनऊ में अवध क्रॉसिंग स्टेशन से एयरपोर्ट 4.5 किमी दूर और चारबाग रेलवे स्टेशन 5 किमी दूर होगा।

हर दिन 18 ट्रेनें चलेंगी

प्लान के अनुसार, इस रूट पर वाराणसी से हर 47 मिनट पर एक ट्रेन दिल्ली के लिए रवाना होगी। दिनभर में कुल 18 ट्रेनें यहां से रवाना होंगी। सुबह 6 बजे से आधी रात तक बुलेट ट्रेन मिलेगी। अवध कॉसिंग पर हर दिन करीब 43 ट्रेनें पहुंचेंगी, जिनके बीच औसतन 22 मिनट का गैप होगा।

Updated on:
24 Mar 2022, 8:17 PM IST
Published on:
Also Read
View All