31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

E-Shram कार्ड धारकों को इस डेट को मिलने वाली है एक हजार रुपए की दूसरी किस्त

E-Shram Card ई-श्रम कार्डधारकों को यूपी सरकार से पहली किस्त मिल चुकी है। दूसरी एक हजार रुपए की किस्त के लिए बैचेन हैं। पर अब आप के लिए खुशखबर है। ई-श्रम कार्ड धारकों के बैंक खाते में 31 मार्च या अप्रैल की किसी भी तारीख को एक हजार रुपए की किस्त आने वाली है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 24 Mar 2022, 11:05 AM IST

E-Shram Card

E-Shram Card

ई-श्रम कार्डधारकों को यूपी सरकार से पहली किस्त मिल चुकी है। दूसरी एक हजार रुपए की किस्त के लिए बैचेन हैं। पर अब आप के लिए खुशखबर है। ई-श्रम कार्ड धारकों के बैंक खाते में 31 मार्च या अप्रैल की किसी भी तारीख को एक हजार रुपए की किस्त आने वाली है।

e-Shram कार्ड क्या है जानें?

उत्तर प्रदेश सरकार ने असंगठित क्षेत्र के मजदूरों और पंजीकृत मजदूरों को दिसंबर माह से मार्च तक पांच सौ प्रति माह देने का ऐलान किया था। इस 500 रुपए को लेने के लिए e-Shram कार्ड का होना जरूरी है। इसमें रजिस्ट्रेशन की पहली शर्त है कि श्रमिक यूपी का होना चाहिए। एक हजार की किस्त उन्हीं लोगों को मिलेगी, जिनका रजिस्ट्रेशन होगा।

यह भी पढ़ें : E-Shram Portal: खुशखबर, ई श्रम कार्ड धारकों को हर माह 500 रुपए मिलेंगे, साथ में 2 लाख रुपए का होगा फायदा

e-Shram कार्ड रजिस्ट्रेशन के लिए जरूरी दस्तावेज

1. आधार संख्या।
2. आधार से जुड़ा मोबाइल नंबर।
3. बैंक खाता
4. आधार लिंक मोबाइल नंबर नहीं नहीं होने पर सीएससी पर बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण के माध्यम से रजिस्ट्रेशन करने की सुविधा है।

यह भी पढ़ें : E-Shram Card योजना : योजना का लाभ लेने में यूपी नम्बर वन, जानें कितने हुए रजिस्ट्रेशन

e-Shram कार्ड रजिस्ट्रेशन इनका नहीं होगा

1. कामगार की उम्र 16 से ऊपर और 60 साल से नीचे होनी चाहिए।
2. कामगार इनकम टैक्स का भुगतान न करता हो।
3. ईपीएफओ और ईएसआईसी का सदस्य होने पर रजिस्ट्रेशन नहीं।

धन के साथ कई अन्य फायदे :-

1. 2 लाख रुपए का बीमा कवर।
2. घर बनाने के लिए आर्थिक मदद।
3. सिलाई मशीन, साइकिल जैसी चीजों का लाभ।
4. राज्य और केंद्र सरकार की योजनाओं का सीधा लाभ।
5. राशन कार्ड आदि से योजना को जोड़ने की संभावना।

e-Shram कार्ड जुड़ी कई रोचक जानकारियां :-

1. 13388542 करोड़ कृषि श्रमिक के पास है ई-श्रम कार्ड।
2. देश में अबतक 12.30 करोड़ श्रमिक रजिस्टर्ड।
3. ई-श्रम पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराने वाले कुशीनगर टॉप पर।
4. ई-श्रम कार्ड हासिल करने में वाली महिलाओं की संख्या पुरुषों से अधिक।