4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

E-Shram Card योजना : योजना का लाभ लेने में यूपी नम्बर वन, जानें कितने हुए रजिस्ट्रेशन

बीत सोमवार को ई-श्रम कार्ड होल्डर्स (E-Shram Card Holder) के खाते में यूपी के श्रम मंत्रालय ने 1000-1000 रुपए ट्रांसफर किय़े। यूपी की योगी सरकार द्वारा ई-श्रमिक कार्ड धारकों को हर महीने पांच सौ रुपए दिए जाते हैं। जिसके चलते अभी राज्य से पात्र श्रमिकों की लिस्ट तैयार की जा रही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 10 Jan 2022, 3:09 PM IST

eshram.jpg

E-Shram Card Benefits

लखनऊ. E-Shram Card Holder देश में ई-श्रम योजना का लाभ (Benefits of e-shram) लेने में उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) अव्वल राज्य बन गया है। 7 जनवरी शाम तक यूपी में 7.27 करोड़ रजिस्ट्रेशन हो चुके थे। वैसे तो देश में सबसे बड़ी जनसंख्या का राज्य यूपी है। यूपी की इस वक्त करीब 25 करोड़ जनसंख्या है। बीत सोमवार को ई-श्रम कार्ड होल्डर्स (E-Shram Card Holder) के खाते में यूपी के श्रम मंत्रालय ने 1000-1000 रुपए ट्रांसफर किय़े। यूपी की योगी सरकार द्वारा ई-श्रमिक कार्ड धारकों को हर महीने पांच सौ रुपए दिए जाते हैं। जिसके चलते अभी राज्य से पात्र श्रमिकों की लिस्ट तैयार की जा रही है।

ई-श्रमिक कार्ड योजना : सात जनवरी को मिला था तोहफा

उत्तर प्रदेश में ई-श्रमिक कार्ड योजना के अंतर्गत सात जनवरी की सुबह तक कुल 7.27 करोड़ रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं। ई-श्रमिक कार्ड योजना के अंतर्गत पिछले सोमवार को सीएम योगी ने हर खाते में एक हजार रुपए भेजे हैं। ऐसे में 7.27 करोड़ रजिस्ट्रेशन साथ अब यूपी सबसे ज्यादा ई-श्रमिका रजिस्ट्रेशन कार्ड धारक वाला राज्य हो गया है।

यह भी पढ़ें : बलरामपुर से सपा के पूर्व सांसद व बाहुबली रिजवान जहीर, बेटी दामाद सहित गिरफ्तार, एसपी खोलेंगे हत्या का राज

प्रयागराज में सबसे ज्यादा ई-श्रमिक कार्ड

यूपी में प्रयागराज ई-श्रमिक कार्ड रजिस्ट्रेशन कराने वालों में नम्बर वन है। प्रयागराज में सात जनवरी की सुबह तक 20.50 लाख श्रमिकों का रजिस्ट्रेशन हो चुका है। इसके बाद दूसरे नंबर पर जौनपुर है, जहां 19.13 लाख ई-श्रमिक पोर्टल पर रजिस्टर्ड हैं। इसके बाद क्रम से सीतापुर तीसरे, बरेली चौथे और लखीमपुर पांचवे नंबर पर हैं। इन पांच जिलों के बाद गोरखपुर, आजमगढ़, हरदोई, आगरा और प्रतापगढ़ हैं, जहां सबसे ज्यादा ई-श्रमिक रजिस्ट्रेशन हुआ है। इसी योजना के अंतर्गत पिछले 1.50 करोड़ श्रमिकों के खातों में पिछले सोमवार को योगी सरकार द्वारा हर खाते में एक हजार रुपए भेजें गए हैं।

यह भी पढ़ें : असीम अरुण का वीआरएस मंजूर, आज मिलेगा कानपुर को नया पुलिस कमिश्नर

बड़ी खबरें

View All

लखनऊ

उत्तर प्रदेश