आईआरसीटीसी ने अपने ट्विटर हैंडल पर ट्रेन यात्रियों को एक खुशखबर दी है। आईआरसीटीसी ने ट्विटर हैंडल के जरिए एक वीडियो शेयर कर बताया कि, रेलवे बिना यात्रा किए या आंशिक रूप से यात्रा किए गए टिकटों को कैंसल करने पर रिफंड देता है। इसके लिए आपको रेलवे के नियमों के अनुसार, टिकट डिपॉजिट रसीद यानि की TDR जमा करना होता है। अगर टीडीआर नहीं होगा तो टिकट का रिफंड मिलने में दिक्कत होगी।