लखनऊ

‘साहब बेटे की शादी है, 8 सिलिंडरों की जरूरत है’, LPG गैस की किल्लत के बीच DSO ने ऐसे दिखाई दरियादिली!

DSO Help Amid LPG Cylinders Shortage: शादी समारोह के लिए LPG गैस सिलिंडर की मांग बढ़ती जा रही है। गैस की किल्लत के बीच DSO ने जानिए परिवार की कैसे मदद की?

2 min read
Apr 10, 2026
गैस की किल्लत के बीच DSO ने की परिवार की मदद। LPG Gas(AI Image-ChatGpt)

DSO Help Amid LPG Cylinders Shortage: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ (Lucknow) में इन दिनों शादी-ब्याह के सीजन के चलते घरेलू गैस सिलिंडर की मांग बढ़ गई है। लोग अपनी जरूरतों को लेकर जिला पूर्ति कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं। इसी कड़ी में वृंदावन कॉलोनी निवासी नीलम दास भी अपने बेटे की शादी के लिए गैस सिलिंडर की मांग लेकर कार्यालय पहुंचीं।

ये भी पढ़ें

Holiday Declared: 14 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा, सरकारी से लेकर प्राइवेट ऑफिस तक सब बंद

शादी के लिए 8 सिलिंडर की मांग

नीलम दास अपने बेटे की शादी का कार्ड और प्रार्थना पत्र लेकर जिला पूर्ति कार्यालय पहुंचीं। उन्होंने जिला पूर्ति अधिकारी (DSO) विजय प्रताप सिंह से निवेदन करते हुए कहा, '' साहब 26 अप्रैल को बेटे की शादी है और 21 अप्रैल से रिश्तेदारों का आना शुरू हो जाएगा, जो 29 अप्रैल तक रुकेंगे। ऐसे में 8 गैस सिलिंडरों की आवश्यकता है।'' इस पर DSO ने उनका आवेदन स्वीकार करते हुए गैस कंपनियों के अधिकारियों को संस्तुति (Recommendation) भेज दी।

एक दिन में 25 लोगों को मिली राहत

पूर्ति विभाग के अनुसार, एक ही दिन में करीब 25 ऐसे लोगों को राहत दी गई, जिनके घरों में शादी समारोह हैं। शासन के निर्देश पर लोगों को आश्वासन दिया जा रहा है कि शादी के लिए आवश्यक गैस सिलिंडर उपलब्ध कराए जाएंगे। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं किया जा रहा कि सिलिंडर कब और कितनी संख्या में मिलेंगे। आवेदकों को सिर्फ इतना बताया जा रहा है कि उन्हें जल्द ही फोन के माध्यम से सूचना दी जाएगी।

गैस बुकिंग में आया उतार-चढ़ाव

वहीं, ऑल इंडिया LPG डिस्ट्रीब्यूटर फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष जगदीश राज के मुताबिक, उनकी एजेंसी से करीब 14 हजार उपभोक्ता जुड़े हुए हैं। पहले रोजाना लगभग 250 सिलिंडर बुक होते थे, लेकिन किल्लत बढ़ने पर यह संख्या 400 तक पहुंच गई। फिलहाल यह आंकड़ा घटकर करीब 275 पर आ गया है। यही स्थिति जिले की अन्य गैस एजेंसियों की भी बनी हुई है।

जरूरत के अनुसार मिलेंगे सिलिंडर: DSO

जिला पूर्ति अधिकारी विजय प्रताप सिंह ने बताया कि शादी समारोह के लिए गैस सिलिंडरों की कोई तय सीमा नहीं है। आवेदन की जांच के बाद जरूरत के अनुसार सिलिंडर उपलब्ध कराए जाएंगे। उन्होंने कहा कि लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जा रहा है।

बरेली में डीएम ने किया पूर्ति कार्यालय का निरीक्षण

वहीं बरेली में जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने जिला पूर्ति कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने शादी और अन्य पारिवारिक आयोजनों के लिए सिलिंडर लेने आए लोगों को हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।

शिकायतों के निस्तारण और व्यवस्था सुधार के निर्देश

निरीक्षण के दौरान DM ने सबसे पहले कर्मचारियों की उपस्थिति रजिस्टर की जांच की। इसके बाद उन्होंने विभिन्न पटलों, हेल्पलाइन और आईजीआरएस पर दर्ज शिकायतों के निस्तारण की स्थिति जानी। कार्यालय में आए लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याएं भी सुनीं।

ऑनलाइन रिकॉर्ड और रजिस्टर बनाने के निर्देश

DM ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वैवाहिक आयोजनों के लिए दिए जाने वाले गैस सिलिंडरों का ऑनलाइन रिकॉर्ड रखा जाए और इसके लिए एक अलग रजिस्टर भी बनाया जाए। साथ ही सभी कर्मचारियों को समय से कार्यालय आने और जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए प्रेरित किया गया।

ये भी पढ़ें

शादी के बाद शारीरिक संबंध बनाने में कतराता था पति! महीनों से छिपी फाइल लगी पत्नी के हाथ, सच जानते ही पैरों तले खिसकी जमीन

Also Read
View All