सहयोगी के डर की वजह से डेंटिस्ट्स ने की आत्महत्या, सहयोगी सुमित बना रहा था। शराब पीने और जबरन शादी दबाव डाल रहा था।
लखनऊ की एक महिला दंत चिकित्सक (डेंटिस्ट्स) ने बेंगलुरु के एक अस्पताल में अपने सहकर्मी के माध्यम प्रताड़ित किए जाने के बाद आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी। पीड़िता एमएस रमैया मेमोरियल अस्पताल में काम करती थी। पुलिस के मुताबिक उसी अस्पताल में काम करने वाला सुमित नाम का सहकर्मी उसे परेशान कर रहा था।
जबरन शादी रहा था दबाव
आरोप है कि सुमित ने पीड़िता को जबरन शादी करने के साथ ही शराब पीने और धूम्रपान करने के लिए भी दबाव डाल रहा था। आरोपी मृतका को रुपए देने के लिए भी तंग कर रहा था। लेकिन उसने उसके सभी अनुरोधों को ठुकरा दिया। इससे खफा सुमित ने कथित तौर पर अस्पताल में पीड़िता के चरित्र के बारे में अफवाह फैला दी।
पुलिस कर रही जांच
इसके बाद महिला ने खुदकुशी जैसा घातक कदम उठा लिया। घटना 25 जनवरी को हुई थी। संजय नगर पुलिस मामले की जांच कर रही है।