27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच गौतम गंभीर और जेम्स नीशम ने पिच की आलोचना की, जानिए वजह

गौतम गंभीर ने इकाना स्टेडियम के पिच की आलोचना की। उन्होंने कहा कि भारत-न्यूजीलैंड दोनों टीम और अच्छा खेल सकती थी। अगर स्टेडियम का पिच सही होता।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Ritesh Singh

•

Updated: 30 Jan 2023, 5:53 PM IST

दोनों टीमों के बल्लेबाजों ने नहीं लगाया छक्का

दोनों टीमों के बल्लेबाजों ने नहीं लगाया छक्का

गौतम गंभीर भारत के बाएं हाथ के पूर्व बल्लेबाज हैं। न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ऑलराउंडर जेम्स नीशम हैं। दोनों ने रविवार को लखनऊ के इकाना स्टेडियन के पिच की बात की। न्यूजीलैंड अपने 20 ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर सिर्फ 99 रन बना सकी। भारत ने लक्ष्य का पीछा करते 20वें ओवर में 2 गेंद शेष रहते हुए जीत ली । न्यूजीलैंड ने भारतीय टीम पर दबाव बनाने के लिए 5 स्पिनरों का इस्तेमाल किया।

दोनों टीमों के बल्लेबाजों ने नहीं लगाया छक्के

दो गेंदों पर तीन रनों की जरूरत के साथ सूर्यकुमार यादव ने ब्लेयर टिकनर को मिड ऑफ पर चार रन मार कर तीन मैचों की श्रृंखला 1-1 से बराबर कर दी। मैच में दोनों टीमों के स्पिनरों ने 40 ओवरों में 30 ओवर फेंके, जिसमें दोनों टीमों के बल्लेबाजों ने कोई छक्के नहीं लगाया।

भारतीय टीम और बेहतर खेल सकती थी : गंभीर

गंभीर ने इस बात पर भी हैरानी जताई कि कैसे खेल तार-तार हो गया। उनहोंने कहा, "जिस तरह से भारतीय बल्लेबाज स्पिन के खिलाफ खेले उससे मैं हैरान था। वे और बेहतर खेल सकते थे। उन्हें इतनी गंभीरता से नहीं लेना चाहिए था। न्यूजीलैंड बहुत प्रतिस्पर्धी था और मिचेल सेंटनर की शानदार कप्तानी थी।"

नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा तीसरा टी-20 मैच

दूसरी ओर नीशम ने बताया, “लखनऊ की चिपचिपी लाल-मिट्टी की पिच पर किसी भी बल्लेबाज को वो गति नहीं मिली, जैसा हम चाहते थे।” वहीं, तीन मैचों की श्रृंखला अब 1-1 से बराबर होने के साथ, भारत और न्यूजीलैंड बुधवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में निर्णायक मैच खेलेंगे।