
लखनऊ. शनिवार को उत्तर प्रदेश में 42 पुलिस उपाधीक्षकों (डिप्टी सीएम) के तबादले हो गये हैं। एक अप्रैल से स्थानांतरण सत्र शुरू होने के बाद यह तबादलों की पहली लिस्ट है। इससे पहले शुक्रवार को भी उत्तर प्रदेश में 36 आईएएस अफसरों के तबादले किये गये हैं।
उत्तर प्रदेश में जिन 42 पुलिस उपाधीक्षकों के तबादले किये गये हैं, उनमें अरुण कुमार सिंह, इंद्रजीत सिंह और महावीर सिंह राजावत के प्रमुख नाम हैं। अरुण सिंह को ललितपुर से बिजनौर, इंद्रजीत सिंह को बलरामपुर से बिजनौर और महावीर सिंह राजावत को फतेहगढ़ से बिजनौर भेजा गया है। अपनी पूर्व तैनाती के दौरान भाजपा नेता की गाड़ी का चालान काटने वाली श्रेष्ठा ठाकुर का बहराइच से खीरी में तबादला कर दिया गया है। इसके अलावा भरत यादव को गोंडा से सीबीसीआईडी लखनऊ में तैनात किया गया है।
आगे की स्लाइड्स में अधिकारियों की पूरी ट्रांसफर लिस्ट...