लखनऊ

Dhanteras 2018 : धनतेरस पर भूलकर भी न खरीदें ये चीजें, वरना होगा बड़ा नुकसान

मान्यता है कि धनतेरस के दिन नई चीजों को खरीद कर घर लाना शुभ फलदायी होता है, लेकिन कुछ चीजों की खरीदारी करने से बचना चाहिए...

2 min read
Nov 01, 2018
Dhanteras 2018

लखनऊ. हिंदू त्योहारों का सीजन शुरू हो चुका है। 05 नवंबर को धनतेरस 2018 है। इस दिन लोग अपनी हैसियत के अनुसार खूब खरीदारी करते हैं। सोने-चांदी के आभूषणों के अलावा घर में जरूरत पड़ने वाले बर्तन आदि चीजों की भी शॉपिंग की जाती है। मान्यता है कि धनतेरस के दिन नई चीजों को खरीद कर घर लाना शुभ फलदायी होता है और घर में माता लक्ष्मी का वास होता है। लेकिन धनतेरस पर कुछ चीजों की खरीदारी करने से बचना चाहिए, क्योंकि उनके खरीदने से अशुभ फल की प्राप्ति हो सकती है।

धनतेरस पर कांच का सामान न खरीदें
धनतेरस पर बाजार गुलजार रहती हैं। वहां सोने-चांदी से लेकर आपकी जरूरत का हर सामान मिलता है। ज्योतिष में कहा गया है कि धनतेरस के दिन शीशे का सामान खरीदने से बचना चाहिये, क्योंकि शीशे का सम्बंध राहु से होता है और राहु को अनिष्ठकारी ग्रह माना गया है। इसीलिये धनतेरस पर कांच का सामान खरीदें से बचें।

एल्युमिनियम के बर्तन को कहें न
धनतेरस पर जब आप शॉपिंग करने जाएं तो ध्यान रखें कि एल्युमिनियम के बर्तन न खरीदें। क्योंकि कांच की तरह एल्युमिनियम का सम्बंध भी राहु से होता है, इसी कारण कांच के बर्तनों को अशुभ माना जाता है। यही कारण है कि पूजा-पाठ में एल्युमिनियम के बर्तनों का इस्तेमाल नहीं किया जाता है।

धनतेरस पर इन चीजों को खरीदने से बचें
धनतेरस पर बाजार में आपकी जरूरत का हर सामान मिलेगा। लेकिन सावधान! धनतेरस के दिन आपकी रसोई में काम आने वाली नुकीली व धारदार वस्तुएं जैसे चाकू और लोहे के बर्तन नहीं खरीदना चाहिए। घनतेरस पर इनकी खरीदारी अशुभ मानी जाती है।


NOTE :-इस खबर में दी गई जानकारी पूरी सत्य और सटीक है, इन्हें अपनाने से अपेक्षित परिणाम मिलेगा, ऐसा हम दावा नहीं करते हैं। आप तक यह जानकारी ज्योतिष के जानकारों की जानकारी के आधार पर दी गई है।

Published on:
01 Nov 2018 07:00 am
Also Read
View All