लखनऊ

माउजर, रिवॉल्वर और पिस्टल में अंतर जानकर हो जाएंगे हैरान, जानिए खूबियां

Mouser Revolver and Pistol Difference: माउजर, रिवॉल्वर और पिस्टल ये तीनों ही हैंडगन है। इन तीनो में ही अलग अलग खूबी होती है। अगर इन तीनो की बात करूं तो इनमे से माउजर सबसे शक्तिशाली श्रेणी में आता है। इन तीनो की कीमत भी बहुत अलग अलग है। और तीनो अलग अलग तरीके से चलती भी है। इन तीनों में से सिर्फ माउजर में लकड़ी का कुंदा उपयोग में ला सकते है।

2 min read
Apr 03, 2023
Mouser Revolver and Pistol Difference
माउजर, रिवॉल्वर और पिस्टल में अंतर

माउजर कैसे काम करती है
माउजर एक जर्मन कंपनी का नाम है जो बोल्ट एक्शन राइफल और सेमी-ओटोमैटिक हैंडगन्स बनाती है। माउजर की मैगजीन ट्रिगर के आगे लगती थी। जबकि बाकी सभी पिस्तौलों में मैगजीन ट्रिगर के पीछे और बट के अन्दर होती है। माउजर की मारक क्षमता 150 से 200 मीटर तक है। माउजर गन में 7.63x25 मिमी साइज की गोली का इस्तेमाल किया जाता हैं। माउजर के नाल की लंबाई 140-99 मिमी होती है। माउजर में एक बार में 20 गोलियां चल सकती हैं। भारत में माउजर की शुरूआती कीमत 40 हजार से शुरू होती है।

पिस्टल कैसे काम करती है
पिस्टल एक फुल ओटोमेटिक हैंडगन है। इसे बार-बार लोड नहीं करना पड़ता। इसमें एक मैगजीन होती है, जिसमें बीस गोलियां भरी जाती हैं। इसे एक बार लोड करके जब तक मैगजीन खाली न हो जाए तब तक लगातार फायरिंग कर सकते है। पिस्टल में एक बार में 18 राउंड फायर कर सकते है। पिस्टल की बैरल काफी छोटी होती है और इसकी लंबाई 10 इंच से ज्यादा नहीं होती। आमतौर पर यह 50 मीटर तक फायर कर सकती है। भारत में पिस्टल की शुरूआती कीमत 25 हजार से शुरू होती है।

रिवॉल्वर कैसे काम करती है
रिवॉल्वर में पिस्टल की तरह गोलियां नहीं भरी जाती है बल्कि इसमें एक ठोस सिलेंडर टाइप की चकरी होती है। इस चकरी में गोलियां भरने का स्थान बना होता है। इसे व्हील गन भी कहते है। रिवॉल्वर में एक बार में 6 फायर की किया जा सकता है। इसमें एक रिवॉल्विंग सिलेंडर लगा होता है। जिसमें गोलियां सेट करनी पड़ती हैं। फायर करने से पहले सिलेंडर घुमाया जाता है ताकि ट्रिगर पॉइंट के सामने गोली आ जाए और हिट होने के साथ ही फायर हो जाए। इसकी कीमत 15 से 20 हजार से शुरू होती है।

Published on:
03 Apr 2023 05:13 pm