
आनंदीबेन पटेल की पोती पर्दे पर बनीं सत्यभामा (फोटो: Instagram- sans09)
Anandiben Patel Granddaughter Bollywood Debut:उत्तर प्रदेश की मौजूदा राज्यपाल और गुजरात की पूर्व मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल की पोती संस्कृति जायना ने अभिनय की दुनिया में कदम रख दिया है। संस्कृति ने हार्दिक गज्जर के निर्देशन में बनी फिल्म 'कृष्णावतारम पार्ट-1 द हार्ट' से अपना एक्टिंग डेब्यू किया। इस फिल्म में उन्होंने भगवान कृष्ण की तीसरी रानी सत्यभामा का किरदार निभाया है। फिल्म को रिलीज हुए एक महीने से ज्यादा का समय हो चुका है और इंटरनेट पर इसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। इस बीच संस्कृति ने बताया है कि उनकी दादी आनंदीबेन पटेल ने उनकी इस पहली फिल्म को देखकर कैसा रिएक्शन दिया।
संस्कृति ने बताया कि क्लाइमेक्स देखने के बाद यूपी की राज्यपाल और उनकी दादी आनंदीबेन पटेल शुरुआत में बिल्कुल निशब्द रह गई थीं। संस्कृति के मुताबिक, उनकी दादी को इस तरह के अभिनय की उम्मीद नहीं थी। संस्कृति पिछले दो सालों से सत्यभामा के किरदार को जी रही थीं और उनका परिवार जानता था कि इस फिल्म के पीछे कितनी कड़ी मेहनत की गई है। संस्कृति ने बताया कि उनकी दादी ज्यादा बात करने वालों में से नहीं हैं लेकिन फिर भी उन्होंने कहा कि जब मैं तुम्हें देखती हूं तो मुझे सिर्फ सत्यभामा और कृष्ण का गहरा प्रेम दिखाई देता है।
संस्कृति के परिवार का बैकग्राउंड राजनीति और समाज सेवा से जुड़ा रहा है। उनकी मां अनार पटेल एक जानी-मानी सोशल एंटरप्रेन्योर हैं और पिता जयेश पटेल भी एक सामाजिक कार्यकर्ता हैं। संस्कृति ने बताया कि एक गुजराती परिवार से होने के कारण फैशन और बिजनेस उनका शौक था इसलिए उन्होंने 16 साल की उम्र में अपना बिजनेस शुरू कर दिया था।
हालांकि बचपन में उन्होंने अपने माता-पिता के साथ बस्तियों में काफी समय बिताया और वहां कई कहानियां सुनी थीं। जब वह पढ़ाई करने लंदन गईं तो अकेले में उन्होंने खुद से पूछा कि वह असल में क्या करना चाहती हैं। उन्हें कहानी सुनाने का शौक था इसलिए उन्होंने फिल्म मेकिंग का कोर्स किया और इसी दौरान उन्हें कैमरे के सामने आने की प्रेरणा मिली।
फिल्म में सत्यभामा का किरदार निभाने पर संस्कृति का कहना है कि उनके और इस किरदार के बीच कई समानताएं हैं। सत्यभामा बेहद आत्मविश्वासी हैं और बातों को सीधे तौर पर रखने में विश्वास रखती हैं। वह अपनी भावनाओं को पूरी तरह से महसूस करने से नहीं डरती हैं और संस्कृति का स्वभाव भी बिल्कुल वैसा ही है।
इस भक्तिमय फिल्म ने इसी महीने दुनियाभर में 55 करोड़ रुपये की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म के सीक्वल के बारे में संस्कृति का कहना है कि अगली फिल्म 2027 में रिलीज होने वाली है और उन्हें उम्मीद है कि दर्शकों को इसमें भी एक बिल्कुल नया नजरिया देखने को मिलेगा।
Published on:
18 Jun 2026 07:09 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
