लखनऊ

Dimple Yadav Birthday: चित्रकारी और घुड़सवारी की भी शौकीन हैं सादगी पसंद डिंपल यादव, जानिए 10 खास बातें

आज समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की धर्म पत्नी डिंपल यादव का जन्मदिन है। देश के सबसे रसूखदार और ताकतवर सियासी घराने से ताल्लुक रखने वाली डिंपल यादव बेहद सादगी भरा जीवन पसंद करती हैं। आइये आपको बताते हैं डिंपल यादव से जुड़ी 10 खास बातें -

2 min read
Jan 15, 2022
चित्रकारी और घुड़सवारी की भी शौकीन हैं सादगी पसंद डिंपल यादव
चित्रकारी और घुड़सवारी की भी शौकीन हैं सादगी पसंद डिंपल यादव

Dimple Yadav Birthday: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंन्त्री अखिलेश यादव की धर्मपत्नी डिंपल यादव का आज जन्मदिन है। उत्तर प्रदेश ही नहीं बल्कि देश के सबसे बड़े और ताकतवार राजनीतिक घराने की बहू होने के बावजूद डिंपल यादव बेहद सादगी पसंद महिला हैं। खुद भी राजनीतिक महिला होने के साथ ही डिंपल यादव शालीनता और सौम्यता की अपने आप में एक मिसाल हैं। फैशन से कोसो दूर रहने वाली डिंपल मेकअप भी न के बराबर ही करती हैं। एक आदर्श भारतीय नारी की तरह हमेशा साड़ी में दिखने वाली डिंपल यादव ने भारतीय परंपरा की यह सीख अपनी मां से है। डिंपल य़ादव की यह सादगी ही उत्तर प्रदेश की जनता को और उनके समर्थकों को पसंद आता है। चित्रकारी, पेंटिंग और घुड़सवारी की शौकीन डिंपल यादव, पश्चिमी जीवन शैली से हमेशा दूर रही हैं।

Dimple Yadav Date of Birth: 15 जनवरी 1978 को डिंपल का जन्म हुआ था। वे अक्सर महिला मुद्दों पर काम करती दिख जाती हैं लेकिन वह प्रचार और मीडिया से दूर रहना ही पसंद करती हैं। अखिलेश और डिंपल तीन बच्चों के माता-पिता हैं जिनके नाम अदिति, अर्जुन और टीना हैं। आइये आपको उनसे जुड़ी 10 खास बातें बताते हैं -

1. डिंपल की शुरुआती पढ़ाई लखनऊ के आर्मी स्कूल में हुई। उन्होंने यहां से 1993 में हाईस्कूल की पढ़ाई की। 1995 में डिंपल यादव ने आर्मी स्कूल से ही 12वीं की पढ़ाई पूरी की।

2. उन्होंने 1998 में लखनऊ यूनिवर्सिटी से बीकॉम की डिग्री ली।

3. डिंपल यादव को किताबें पढ़ने का शौक बचपन से ही है।

4. डिंपल यादव ने घर पर छोटी सी लाइब्रेरी भी बना रखी है। इस लाइब्रेरी में देश और दुनिया की कईं किताबें मौजूद हैं।

5. यहीं नहीं डिंपल यादव को चित्रकारी का भी बेहद शौक है. वह अक्सर घर पर पेंटिंग बनाया करती थी.

6. डिंपल को घुड़सवारी का भी शौक है।

7. डिंपल लखनऊ से पढ़ाई कर रही थीं जब उनकी मुलाकात अखिलेश से हुई।

8. शादी के वक्त डिंपल 21 की और अखिलेश 25 के थे।

9. कहा जाता है कि अमर सिंह ने अखिलेश के पिता मुलायम सिंह यादव को इस शादी के लिए मनाया।

10. बेहद बिजी होते हुए भी डिंपल अपने बच्चों को भी पढ़ाती हैं और उनके साथ पूरा वक्त बिताती हैं।

Published on:
15 Jan 2022 10:57 pm