लखनऊ

मुलायम सिंह यादव की बहू ने वापस आ रहे प्रवासियों में बांटा भोजन-पानी, देखें वीडियो

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी भले ही राजनीति में सक्रिय न हो, लेकिन उनमें सेवा भाव अभी भी बरकरार है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 23 May 2020, 7:12 PM IST
Mulayam
Mulayam

लखनऊ. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी भले ही राजनीति में सक्रिय न हो, लेकिन उनमें सेवा भाव अभी भी बरकरार है। अन्य राज्यों से आ रहे प्रवासी मजदूरी को वह इन दिनों भोजन पानी मुहैया करा रही है। मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड के अध्यक्ष अनीस राजा ने अपने फेसबुक पेज पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें डिंपल यादव अपनी बेटी के साथ लखनऊ-आगरा एक्प्रसवे पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं संग बसों से घर वापसी कर रहे श्रमिकों के भोजन पानी के पैकेट देती नजर आ रही हैं। वीडियो शेयर करते हुए अनीस राजा लिखते हैं 21 मई को लखनऊ आगरा एक्सप्रेसवे पर पूर्व सांसद डिम्पल यादव जी प्रवासी श्रमिको को भोजन वितरित करते हुए। साथ में मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड की टीम।

डिंपल यादव अनुमन मीडिया से दूरी बनाकर रखती हैं, हालांकि इस बार भी ऐसा ही था, लेकिन कार्यकर्ताओं ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें जरूर शेयर की। चिलचिलाती धूप में डिंपल ने एक्सप्रेसवे पर किनारे बसों को रोककर सवार एक-एक श्रमिक को खाना व पानी उपलब्ध कराया। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

Published on: