28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

श्रमिक स्पेशल ट्रेन के यात्रियों का हंगामा, अव्यवस्था से परेशान यात्रियों ने स्टेशन पर की तोडफ़ोड़, लूट ली पानी की बोतलें

लॉकडाउन में श्रमिक स्पेशल ट्रेनों से अपने घरों को लौट रहे प्रवासी श्रमिक ट्रेन की लेटलतीफी और जरूरी सुविधाओं के न मिलने पर अपना गुस्सा ट्रेन और स्टेशन पर उतार रहे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Abhishek Gupta

•

Updated: 23 May 2020, 6:20 PM IST

Unnao News

Unnao News

पत्रिका लाइव.

लखनऊ. लॉकडाउन में श्रमिक स्पेशल ट्रेनों से अपने घरों को लौट रहे प्रवासी श्रमिक ट्रेन की लेटलतीफी और जरूरी सुविधाओं के न मिलने पर अपना गुस्सा ट्रेन और स्टेशन पर उतार रहे हैं। शनिवार को बेंगलुरू से बिहार के दरभंगा जा रही श्रमिक स्पेशल ट्रेन के यात्रियों ने हंगामा किया। उन्नाव, सोनिक और अजगैन स्टेशनों पर तोड़फोड़ भी की। यात्रियों का आरोप है कि ट्रेन को जगह-जगह काफी देर तक रोका जा रहा है। साथ ही ट्रेन में न तो खाने की व्यवस्था है न ही पानी की। वाराणसी से आगे चंदौली में तो यात्रियों ने पानी ही लूट लिया।

स्टेशन पर की तोड़फोड़-

उन्नाव में श्रमिक स्पेशल ट्रेन में अव्यवस्थाओं से भड़के यात्रियों ने तीनों स्टेशनों पर स्टेशन मास्टर कक्ष, डाउन लाइन पर खड़ी गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए। स्टेशन पर यात्रियों को बैठने के लिए लगी बेंच, नलों की टोटियां भी तोड़ीं। पथराव होता देख जीआरपी व आरपीएफ के सिपाही जान बचाकर भागे। इस घटना से रेलवे कर्मियों में भगदड़ मच गई। 07387 श्रमिक स्पेशल ट्रेन बेंगलुरू से बिहार के दरभंगा जा रही थी। ट्रेन को उन्नाव जिले में रोका गया था। ट्रेन रुकते ही आक्रोशित यात्रियों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। जिसके बाद यात्रियों को शांत कराकर ट्रेन को रवाना किया गया।

ये भी पढ़ें- यूपी में आए 1230 प्रवासी कोरोना संक्रमित, स्वास्थ्य विभाग की बढ़ी चिंता, सीएम योगी ने दिए यह निर्देश

चंदौली स्टेशन पर हुई लूट-
उधर, चन्दौली के पीडीडीयू जंक्शन (मुगलसराय) पर शनिवार की सुबह श्रमिक एक्सप्रेस में सवार लोगों ने सैकड़ों बोतल पानी लूट लिया। रेल प्रशासन ने प्रति श्रमिक एक बोतल पानी व खाने का पैकेट का प्रबंध किया है, लेकिन श्रमिकों ने ट्रेन के खड़ी होते ही लूटपाट शुरू कर दी। इससे अधिकारी व कर्मचारी परेशान हो गए।

ये भी पढ़ें- क्वारेंटाइन किए गए एक और संदिग्ध की मौत, कोरोना प्रोटोकॉल के तहत किया जाएगा अंतिम संस्कार

पीडीडीयू जंक्शन पर स्पेशल ट्रेनों के बढ़ते दबाव को देखते हुए हजारों की संख्या में पानी की बोतल व खाने पीने का पैकेट स्टोर किया जा रहा है। ट्रेनों के पहुंचने पर प्रति यात्री एक बोतल पानी व खाने का पैकेट दिया जा रहा है। शनिवार की सुबह सवा आठ बजे सीएसटी से चलकर बेतिया जा रही श्रमिक स्पेशल ट्रेन प्लेटफार्म संख्या दो पर पहुंची। ट्रेन के पहुंचते ही श्रमिक स्टोर किए पानी के बोतल पर टूट पड़े। विभागीय कर्मचारी व सुरक्षाकर्मी कुछ समझ पाते, श्रमिकों ने सैकड़ों बोतल पानी लूट लिया। सीनियर डीसीएम रूपेश कुमार ने बताया कि समुचित खाने पीने की व्यवस्था करने के बाद भी श्रमिक मनमानी कर रहे है।