लखनऊ

एक लाख कर्मचारियों को दीवाली बोनस और डीए बढ़ोत्तरी का तोहफा

Diwali gift to employees:दीवाली से पहले सरकार उत्तराखंड में एक लाख से अधिक कर्मचारियों को बोनस और महंगाई भत्ता (डीए) बढ़ोत्तरी की सौगात देने जा रही है। वित्त विभाग ने इस संबंध में पत्रावली को अनुमोदन के लिए बढ़ा दिया है। जल्द ही इस प्रस्ताव को मंजूरी मिलने की संभावना है।
2 min read
• •
Updated: 22 Oct 2024, 3:47 PM IST
One lakh employees will get bonus and DA gift before Diwali
एक लाख कर्मचारियों को दीवाली पर बोनस और डीए बढ़ोत्तरी की सौगात मिलने वाली है

Diwali gift to employees:दीवाली से पहले एक लाख कर्मचारियों को बड़ा तोहफा मिल सकता है। दरअसल, उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी से बीते 18 अक्टूबर को राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात कर उनके समक्ष महत्वपूर्ण मांगें रखी थी। मांगों में दीवाली पर महंगाई भत्ते को बढ़ाने और बोनस भुगतान आदि शामिल थे। प्रतिनिधि मंडल ने सीएम को बताया था कि केंद्र सरकार अपने कार्मिकों के लिए महंगाई भत्ते में तीन फीसदी की वृद्धि कर इसे 50 से 53 फीसदी कर चुकी है। संयुक्त परिषद ने 25 अक्टूबर तक राज्य कर्मचारियों के डीए में तीन फीसदी की वृद्धि करने, अक्टूबर का वेतन और राज्य सरकार के ग्रुप-बी व ग्रुप-सी के अराजपत्रित कार्मिकों को दीवाली बोनस भुगतान करने की मांग उठाई थी। उन मांगों पर अब जल्द ही कार्यवाही होने वाली है। वित्त विभाग ने प्रस्ताव को अनुमोदन के लिए भेज दिया है।

कैबिनेट बैठक में लाया जाएगा प्रस्ताव

कर्मचारियों के डीए बढ़ोत्तरी और बोनस की फाइल वित्त विभाग ने आगे बढ़ा दी है। दरअसल, सीएम धामी ने परिषद की मांगों पर कार्यवाही का विश्वास दिलाते हुए वित्त विभाग को आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए थे। सीएम के निर्देश पर वित्त विभाग ने पत्रावली को आगे बढ़ा दिया है। वित्त सचिव दिलीप जावलकर ने इसकी पुष्टि कर दी है। बुधवार यानी कल होने वाली कैबिनेट बैठक में भी इस संबंध में प्रस्ताव रखा जा सकता है।

उपनल कर्मियों को मिल चुका है गिफ्ट

उत्तराखंड सरकार तीन दिन पहले ही राज्य के 35 सौ उपनल कर्मियों को बोनस के रूप में दीवाली का तोहफा देने का ऐलान कर चुकी है। ऊर्जा निगम के 35 सौ उपनल कर्मी इससे लाभान्वित होंगे। निगम कर्मी लंबे समय से दीवाली बोनस की मांग पर मुखर थे। शासन की इस पहल से उन्हें बड़ी राहत मिली है। इधर, अब राज्य के एक लाख कर्मचारियों को डीए में बढ़ोत्तरी और बोनस की उम्मीद जग गई है।

Updated on:
22 Oct 2024, 3:47 PM IST
Published on: