लखनऊ

उत्तर प्रदेश में इन जिलों के बदल जाएंगे DM, महाकुंभ से पहले बड़े प्रशासनिक फेरबदल की तैयारी 

महाकुंभ से पहले लखनऊ, वाराणसी, गाजियाबाद, मथुरा, कानपुर सहित कई अन्य जिलों के जिलाधिकारी भी बदलने वाले हैं। पांचों जिलों के वर्तमान जिलाधिकारी सचिव बन गए है। ऐसे में अब इन्हें नई जिम्मेदारी मिलेगी।

2 min read
Jan 01, 2025

उत्तर प्रदेश से बड़ी खबर आई है। यूपी में महाकुंभ से पहले बड़ी प्रशासनिक सर्जरी होने वाली है। लखनऊ, वाराणसी, गाजियाबाद, मथुरा, कानपुर सहित कई अन्य जिलों के जिलाधिकारी भी बदलने वाले हैं। पांचों जिलों के वर्तमान जिलाधिकारी सचिव बन गए है। ऐसे में अब इन्हें नई जिम्मेदारी मिलेगी। इनके स्थान पर शीघ्र ही नए जिलाधिकारी भी लगाएं जाएंगे। इनके अलावा 35 अन्य अफसर भी आज विशेष सचिव से सचिव के पद पदोन्नत हुए है। इन्हें भी नए विभाग दिए जाएंगे।

40 IAS अधिकारियों की पदोन्नति 

उत्तर प्रदेश सरकार ने साल 2000 बैच के IAS  अधिकारियों में सौरभ बाबू, दीपक अग्रवाल, अमित गुप्ता, मनीष चौहान, रंजन कुमार, अनुराग यादव और रणवीर प्रसाद की प्रमुख सचिव पद पर पदोन्नति दी है। वहीं 2009 बैच के 40 को भी सचिव बनाया गया है। इनमें सूर्यपाल गंगवार,शैलेंद्र कुमार सिंह,राकेश कुमार सिंह,इंद्र विक्रम सिंह शामिल है।  

नियुक्ति की फाइल तैयार,मुख्यमंत्री की स्वीकृति का इंतजार 

जिन पांच प्रमुख जिलों के जिलाधिकारियों को पदोन्नति मिली है उन जिलों में नए डीएम लगाए जाएंगे इसके अलावा कई अन्य जिलों के भी डीएम बदले जाएंगे। प्रशासनिक स्तर पर पूरी फाइल तैयार है बस एक दो दिन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की स्वीकृति के बाद नए जिलाधिकारियों की नियुक्ति हो जाएगी। सूत्रों के अनुसार डीएम के अलावा कई मंडल आयुक्त भी बदलने की संभावना है क्योंकि कई मंडल आयुक्त का प्रमोशन हो चुका है। ऐसे में उन्हें भी नई जगह तैनाती दी जाएगी।

81 IPS अधिकारियों को भी मिला नए साल का तोहफा 

इससे पहले योगी सरकार ने 81 आइपीएस अधिकारियों को प्रमोशन का तोहफा दिया था। नौ आईपीएस अधिकारी जहां आइजी बने वहीं तीन वरिष्ठ अधिकारियों को ADG के पद पर पदोन्नत किया गया।  वहीं 25 आइपीएस अधिकारी डीआइजी बन गए हैं। 

Also Read
View All

अगली खबर