डॉक्टर रोहिणी घावरी ने सांसद चंद्रशेखर के खिलाफ एक और पोस्ट X पर शेयर किया है। उन्होंने लिखा कि एक से प्यार करने वाली औरत चरित्रहीन, 10 से रिश्ता रखने वाला आदमी मसीहा।
MP Chandrashekhar And Rohini Dispute Update: नगीना सीट से सांसद चंद्रशेखर आजाद और डॉक्टर रोहिणी घावरी का विवाद बढ़ता ही जा रहा है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर रोहिणी ने एक और पोस्ट शेयर किया है।
डॉक्टर रोहिणी घावरी ने X पर पोस्ट करते हुए लिखा, '' एक से प्यार करने वाली औरत चरित्रहीन !!दस से रिश्ता रखने वाला आदमी मसीहा !!'' पोस्ट के साथ ही उन्होंने अपनी और सांसद चंद्रशेखर की फोटो भी शेयर की है।
दरअसल, डॉ. रोहिणी का सांसद चंद्रशेखर पर आरोप है कि उन्हें पहले प्यार का भरोसा दिया और फिर सांसद बनने के बाद रिश्ता तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि पहले चंद्रशेखर कहता था, तुम्हारे बिना मर जाऊंगा। फिर सांसद बनते ही बोला, अब रिश्ता खत्म करना पड़ेगा।” रोहिणी का कहना है कि जब उन्होंने विरोध किया तो चंद्रशेखर ने कहा- “अगर तुम्हारी मौत ऐसे ही होनी है, तो यही सही।”
बता दें कि इससे पहले भी रोहिणी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए सांसद चंद्रशेखर पर कई आरोप लगा चुकी है। हाल ही में उन्होंने एक पोस्ट शेयर किया था। जिसमें उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और BJP को टैग करते हुए पूछा- “क्यों बचा रहे हो इसको, ऐसा क्या दे रहा है? तूने मेरा जीवन सम्मान सब बर्बाद कर दिया।” रोहिणी ने साफ कहा कि वह अब हर कीमत पर इस लड़ाई को अंजाम तक ले जाएंगी।
इससे पहले, रोहिणी ने X पर ही आत्महत्या की धमकी दी थी। उन्होंने लिखा था- “मेरा जीवन बर्बाद कर के खुशियां मना रहा है। आज ही तेरे नाम पर जहर खाऊंगी। तूने मुझे खत्म कर दिया।” यह पोस्ट सामने आते ही राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई। सुसाइड की धमकी के बाद जब एक मीडिया चैनल ने रोहिणी से बातचीत की तो उन्होंने रोते हुए कहा कि दिल्ली पुलिस कमिश्नर से लेकर एयरपोर्ट थाने तक सबको सबूत दिए, लेकिन चंद्रशेखर के प्रभाव में कोई कार्रवाई नहीं हो रही। उन्होंने कहा- “भारत में पीड़िता को न्याय के लिए मरना पड़ता है। जब तक आत्महत्या का प्रयास न करो, तब तक कोई नहीं सुनता।”