लखनऊ

पिता की हत्या करने वाले अक्षत ने पुलिस के सामने रखी इच्छा, थाने में बहन से लिपटक खूब रोया आरोपी, फिर कही यह बात

लखनऊ में शराब के नशे में बेटे अक्षत ने अपने पिता मानवेंद्र सिंह की लाइसेंसी राइफल से गोली मारकर हत्या कर दी।

2 min read
Feb 28, 2026
पिता की हत्या के बाद बहन से लिपट कर रोया अक्षत

Lucknow Crime News: लखनऊ के आशियाना इलाके के सेक्टर एल में रहने वाले पैथोलॉजी लैब संचालक और शराब के कारोबारी मानवेंद्र सिंह की हत्या उनके ही बेटे अक्षत ने कर दी। अब इस हत्या मामले में रोज नए-नए खुलासे हो रहे हैं। पुलिस जांच में पता चला कि दोनों ही शराब के नशे में था। अक्षत ने अपने पिता की लाइसेंसी राइफल से गोली मारकर उनकी हत्या कर दी। पुलिस के सामने अक्षत ने पूरी घटना कबूल की है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, उस दिन मानवेंद्र सिंह किसी कार्यक्रम से घर लौटे थे और काफी नशे में थे। अक्षत ने भी उससे पहले शराब पी रखी थी। पिता के आने पर दोनों के बीच बहस हुई। नशे की हालत में मानवेंद्र सिंह ने अक्षत को काफी बुरा-भला कहा। अक्षत को पिता की बातें बहुत बुरी लगीं। गुस्से और नशे में आकर अक्षत ने पिता की राइफल उठाई और उन्हें गोली मार दी। पुलिस का कहना है कि यह पूरी घटना नशे की वजह से हुई।

ये भी पढ़ें

UP Panchayat Chunav 2026: यूपी पंचायत चुनाव 2026 समय पर ही होंगे, ओम प्रकाश राजभर का बड़ा ऐलान!

बहन से आखिरी मुलाकात और खुब रोया!

हत्या के बाद अक्षत को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। जेल जाने से पहले अक्षत ने पुलिस से छोटी बहन कृति से मिलने की इच्छा जताई। पुलिस ने कृति को थाने बुलाया। बहन को देखते ही अक्षत उससे लिपटकर फूट-फूटकर रोया। अक्षत ने बहन को बताया कि उसकी बहन को गंभीर बीमारी है। उसने पुलिस से अपना फोन मांगा ताकि बहन के खाते में पैसे ट्रांसफर कर सके। लेकिन फोन फोरेंसिक जांच के लिए जब्त था। अक्षत ने बहन को बताया कि उसके खाते में 22 हजार रुपये हैं। इसमें से 6 हजार रुपये वर्धमान पैथोलॉजी के एक क्लर्क को वेतन के रूप में देने हैं। बाकी पैसे बहन अपने पास रख ले। अक्षत ने घर में रखे कुछ पैसों की भी जानकारी दी ताकि बहन को कोई दिक्कत न हो।

बहन कृति की हालत

इस घटना के बाद कृति बहुत उदास और गुमसुम हो गई है। वह किसी से ज्यादा बात नहीं करती। कम उम्र में कृति ने अपनी मां को खो दिया था। अब पिता की मौत हो गई और भाई जेल में है। पूरी फैमिली टूट चुकी है। कृति अकेली पड़ गई है और उसका मन बहुत दुखी है।

जेल में अक्षत की हालत

जेल में अक्षत पूरी रात सो नहीं सका। वह लगातार बड़बड़ाता रहा। जेल प्रशासन ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टर उसकी निगरानी कर रहे हैं। समझाने पर गुरुवार दोपहर में अक्षत ने थोड़ा खाना खाया, लेकिन रात में फिर खाने से मना कर दिया। वह पूरी रात दीवार के सहारे बैठा रहा। पूछने पर उसने कहा कि पहले पापा ने उसे पीटा था, जिसके बाद उसने गोली मार दी। अक्षत रात में रोता रहा और अपनी गलती पर बहुत पछतावा जता रहा है। उसकी काउंसिलिंग की जा रही है। उसकी हरकतों पर नजर रखने के लिए दो लोगों को तैनात किया गया है।

मीडिया के सामने पेशी

पुलिस ने अक्षत को मीडिया के सामने पेश किया। अक्षत पर पिता की हत्या का गंभीर आरोप है। पूछताछ में अक्षत ने हत्या को गलती बताया, लेकिन पुलिस और लोग इस बात से संतुष्ट नहीं हैं। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी तरह से चल रही है और मामले की गहराई से पड़ताल की जा रही है।

Published on:
28 Feb 2026 06:32 pm
Also Read
View All

अगली खबर