लखनऊ

E-Shram : नहीं आएगा ई-श्रम का पैसा अगर भर दी है ग़लत जानकारी, तुरंत कर लीजिए अपडेट

सरकारी आंकड़े के अनुसार देश में इस समय करीब 38 लाख असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले कामगार है। ई-श्रम कार्ड के जरिए सरकार इन सभी मजदूरों का डेटा एकत्रित करके उन्हें सीधे सरकारी योजनाओं की सुविधा पहुंचाना चाहती है। अगर ई-श्रम पोर्टल पर कोई ग़लत जानकारी भर दी है तो उसे तत्काल अपडेट कर दें।

less than 1 minute read
Mar 03, 2022
E-Shram : नहीं आएगा ई-श्रम का पैसा अगर भर दी है ग़लत जानकारी, तुरंत कर लीजिए अपडेट

E-Shram: अगर आपसे ई-श्रम पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करते समय कोई गलती हो गयी है या फिर आपने कोई गलत जानकारी भर दी है तो उसे तत्काल सुधार लीजिए वरना सरकार से मिलने वाली किस्त रुक सकती है। ऐसा नहीं है कि आप इन जानकारियों को दुरुस्त नहीं कर सकते। ई-श्रम पोर्टल पर दी गई जानकारी को ठीक भी कर सकते हैं। आपको इसके लिए कुछ साधारण सी प्रक्रिया को पूरा करना होगा। सरकारी आंकड़े के अनुसार देश में इस समय करीब 38 लाख असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले कामगार है। ई-श्रम कार्ड के जरिए सरकार इन सभी मजदूरों का डेटा एकत्रित करके उन्हें सीधे सरकारी योजनाओं की सुविधा पहुंचाना चाहती है। केंद्र सरकार इस योजना में देशभर में काम करने वाले रेहड़ी-पटरी वाले मजदूर, असंगठित क्षेत्र के श्रमिक सहित घरेलू नौकरों का रजिस्ट्रेशन कराना चाहती है।

आपको बता दें कि ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकृत कामगारों को 2 लाख रुपये तक के दुर्घटना बीमा की सुविधा दी जाती है। अगर दुर्घटना में कामगार की मृत्यु हो जाती है तो उसके परिवार को 2 लाख रुपये मिलेंगे। वहीं दुर्घटना में कामगार आंशिक रूप से विकलांग होता है तो उसे 1 लाख रुपये की सहायता दी जाती है। ई-श्रम पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराने वाले असंगठित क्षेत्र के कामगरों को उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से हर महीने 500 रुपये दिए जाते हैं।

कैसे करें अपडेट?

Published on:
03 Mar 2022 08:38 pm
Also Read
View All