30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Indian Railways: ट्रेन में इससे ज्यादा सामान लेकर चढ़े तो देना होगा जुर्माना, सफर से पहले ज़रूर पढ़ लीजिए ये रेलवे का ये नियम

अगर आप ज़रूरत से ज्यादा सामान लेकर रेलवे में सफर करने वाले हैं तो अपना प्लान बदल दीजिएगा। वरना आपको इतना जुर्माना भरना पड़ सकता है जितने में आप पूरी यात्रा कर सकते हैं। इतना नहीं कुछ सामान ऐसे हैं जिन्हें आप अपने साथ लेकर सफर कर रहे हैं तो आपको जुर्माना तो लगेगा ही साथ ही जेल भी जाना पड़ सकता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Vivek Srivastava

•

Updated: 3 Mar 2022, 3:35 PM IST

Indian Railways: ट्रेन में इससे ज्यादा सामान लेकर चढ़े तो देना होगा जुर्माना

Indian Railways: ट्रेन में इससे ज्यादा सामान लेकर चढ़े तो देना होगा जुर्माना

Indian Railways: होली (Holi 2022) आने वाली है, जिसके चलते बहुत से लोग इन छुट्टियों के दौरान सफर करेंगे। लोग अपने गाँव-घर जाते समय अक्सर ज्यादा सामान लेकर जाते हैं। लेकिन अगर आप ज़रूरत से ज्यादा सामान लेकर रेलवे में सफर करने वाले हैं तो अपना प्लान बदल दीजिएगा। वरना आपको इतना जुर्माना भरना पड़ सकता है जितने में आप पूरी यात्रा कर सकते हैं। इतना नहीं कुछ सामान ऐसे हैं जिन्हें आप अपने साथ लेकर सफर कर रहे हैं तो आपको जुर्माना तो लगेगा ही साथ ही जेल भी जाना पड़ सकता है। आइए आपको बताते हैं कि भारतीय रेलवे के इन नियमों के बारे में जो यात्रा के दौरान सामान को लेकर बनाया गया है। इन नियमों को जान लेने के बाद आप जुर्माने से भी बच सकते हैं साथ ही यात्रा के दौरान रेलवे का कोई भी स्टाफ आपको बेवजह तंग नहीं करेगा।

कितना ले जा सकते है सामान?

बेहद कम लोगों को इस बात की जानकारी है कि हवाई यात्रा की तरह ट्रेन यात्रा में भी सामान ले जाने की सीमा तय है। सामान के भार और सामान की लिस्ट को लेकर भारतीय रेलवे ने काफी सख्त नियम बना रखे हैं। इस नियम के तहत एक यात्री अधिकतम 50 किलोग्राम तक का ही सामान ले जा सकते हैं। अगर किसी यात्री के पास इससे अधिक सामान है तो रेलवे नियम के अनुसार उसे उसका अलग से किराया देना होगा।

यह भी पढ़ें: अब ट्रेन में सोने को लेकर भी बना नियम, जान लीजिए नयी गाइडलाइन, वरना देना पड़ सकता है जुर्माना

एसी और स्लीपर के चार्ज अलग

अगर आपका रिजर्वेशन स्लीपर कोच में है तो आप अपने साथ यात्रा के दौरान 40 किलोग्राम तक का ही लगेज यानि सामना ले जा सकते हैं। लेकिन आप अगर इससे ज्यादा वजन का सामान लेकर यात्रा करते हैं तो आपको इसके लिए अतिरिक्त भुगतान करना होगा। वहीं अगर आपका रिज़र्वेश एसी कोच में है तो आप अपने साथ 70 किलोग्राम तक का सामान आसानी से ले जा सकते हैं। लेकिन इसके सामान का भार इसके ऊपर होने पर आपको अतिरिक्त भुगतान करना होगा।

कुछ अपवाद में है छूट

हालांकि भारतीय रेलवे ने अपने इस नियम में मरीजों को छूट दी है। इसके मुताबिक अगर कोई मरीज ट्रेन में यात्रा कर रहा है तो रेलवे नियम के अनुसार ऐसे यात्री अपने साथ ऑक्सीजन सिलेंडर और स्टैंड भी ले जा सकते हैं।

यह भी पढ़ें: अब ट्रेन में यात्रा करना मुश्किल, रेलवे ने जारी की नयी गाइडलाइन, ज़रूर पढ़े ये नियम

इन सामानों के साथ सफर करना वर्जित

ट्रेन में यात्रा के दौरान कुछ सामान ऐसे हैं जिन्हें लेकर आप यात्रा नहीं कर सकते। लेकिन फिर भी आप अगर ऐसा करते हैं तो आपको भारी जुर्माना तो चुकाना ही होगा साथ ही तीन साल जेल की हवा भी खानी पड़ सकती है। यह सामान हैं विस्फोटक या ज्वलनशील पदार्थ। जैसे पेट्रोल, डीजल, गैस सिलेंडर इत्यादि।