लखनऊ

Egg Rate Today (4th January 2022), Egg Price Today in Uttar Pradesh: तो इसलिए बढ़े अंडों के दाम

Egg Price Today: सर्दी की वजह से डिमांड बढ़ने के साथ ही अंडे के दाम भी बढ़े हैं, पहले अंडे की कैरट (30 अंडे) 150 रुपये में बिक रहे थे, जबकि रविवार को 180 रुपये कैरट के हिसाब से बिक्री हुई।
2 min read
Jan 04, 2022
egg_rate_today.jpg

Egg Rate Today (4th January 2022): दिसंबर शुरू होते ही सर्दी बढ़ गई थी, लेकिन पिछले कुछ दिनों से तो सर्दी सितम ढा रही है। सर्दी बढ़ने का असर लोगों के खानपान पर भी पड़ने लगा है। तमाम लोग सर्दी से बचने के लिए खानपान पर विशेष ध्यान दे रहे हैं। बढ़ते ठंड के कारण आज मंगलवार 4 जनवरी को 100 अंडें 574 रुपए में बिक रहे हैं। वहीं खुदरा बाजार में 100 अंडों की कीमत 644 रुपये है। तो वहीं सुपर मार्केट में अंडे 686 रुपए बिक रहे हैं। अंडा कारोबार से जुड़े एक व्यापारी ने बताया कि वह अकेले ही रोज 50 हजार अंडें बेच रहे हैं, जबकि दो सप्ताह पहले 45 हजार बेच रहे थे।

Egg Price Today (4th January 2022): नानवेज खाने वाले आजकल रोज अंडा खा रहे हैं। सुबह नाश्ते की शुरुआत ही अंडे से होती है। कोई चाय के साथ उबला हुआ अंडा लेता है तो कोई आमलेट। आजकल घरों में अंडा करी भी खूब बन रही है। डिमांड बढ़ने की वजह से दाम में भी इजाफा हुआ है। डिमांड बढ़ने के साथ ही अंडे के दाम भी बढ़े हैं, पहले वह अंडे की कैरट (30 अंडे) 160 रुपये में बेच रहे थे, जबकि सोमवार को 175 रुपये कैरट के हिसाब से बिक्री हुई। फुटकर में दुकानदार 180 रुपये कैरट बेच रहे हैं।

Egg Rate Today Noida

देश की राजधानी दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के नोएडा की तो आज मंगलवार 4 जनवरी को अंडों का थोक भाव 566 रुपये है। इसके अलावा खुदरा बाजार में अंडें 632 रुपये और सुपर मार्केट में 668 रुपए में बिक रहे हैं। वहीं सोमवार 03 जनवरी को भी थोक बाजार में 566 रुपये रहा। तो वहीं, खुदरा बाजार में भी अंडें 632 रुपये और सुपर मार्केट में 668 रुपए में बिकें।

Egg Rate Today Lucknow

इस बार की सर्दी के सीजन में अंडों की मांग और कीमत दोनों बढ़ऩे लगी हैं। राजधानी लखनऊ की बात करें तो अंडें आज मंगलवार 04 जनवरी को थोक बाजार में 560 रुपए में बिक रहे हैं। इसके अलावा खुदरा बाजार में 560 रुपए बिक रहा है तो वहीं सुपर मार्केट में 560 रुपए अंडा बिक रहा है। वहीं सोमवार 03 जनवरी को भी थोक बाजार में 560 रुपए में बिके। इसके अलावा खुदरा बाजार में 560 रुपए बिका, तो वहीं सुपर मार्केट में 560 रुपए अंडा बिका।

Published on:
04 Jan 2022 08:52 am