Egg Price Egg Price Today (2nd January 2022): दिसंबर शुरू होते ही सर्दी बढ़ गई थी, लेकिन कुछ दिनों से तो सर्दी सितम ढा रही है। सर्दी बढ़ने का असर लोगों के खानपान पर भी पड़ने लगा है। तमाम लोग सर्दी से बचने के लिए खानपान पर विशेष ध्यान दे रहे हैं। अंडे के कारोबार से जुड़े एक व्यापारी ने बताया कि वह अकेले ही रोज 50 हजार अंडे बेच रहे हैं, जबकि दो सप्ताह पहले 45 हजार बेच रहे थे। डिमांड बढ़ने के साथ ही अंडे के दाम भी बढ़े हैं, पहले वह अंडे की कैरट (30 अंडे) 160 रुपये में बेच रहे थे, जबकि शनिवार को 180 रुपये कैरट के हिसाब से बिक्री हुई। फुटकर में दुकानदार 180 रुपये कैरट बेच रहे हैं, जबकि पहले 160 रुपये में बेच रहे थे।