लखनऊ

Egg Rate Today (18th January 2022), Egg Price Today in Uttar Pradesh: अंडों के दामों में आई तगड़ी गिरावट, जानें आज का ताजा भाव

Egg Price Today: सर्दी में अंडों की डिमांड में जबरदस्त उछाल आया है। इस समय खुदरा बाजार में कच्चा अंडा छह रुपये और उबला अंडा आठ रुपये प्रति पीस तो वहीं आमलेट भी 20 से 25 रुपये में बिक रहा है।
2 min read
Jan 18, 2022
egg_rate_today_new_one.jpg

Egg Rate Today (18th January 2022): दिसंबर महीने की शुरुआत होते ही सर्दी बढ़ गई थी, लेकिन नए साल में सर्दी कहर ढा रही है। ठंड की वजह से अंडों की डिमांड बढ़ने के साथ ही दाम भी बढ़ गए थे, लेकिन अब धीरे-धीरे अंडों के दाम कम होने लगे हैं। पहले अंडे की कैरट (30 अंडे) 150 रुपये में बिक रहे थे, जबकि सोमवार तक 180 रुपये कैरट के हिसाब से बिक्री हुई। एक महीने के अंदर 10 रुपये तक रेट बढ़ गए हैं। मंगलवार 18 जनवरी को थोक बाजार में 100 अंडों के दाम 534 रूपए बिक रहे हैं। वहीं खुदरा बाजार में 100 अंडों की कीमत 611 रुपये है। तो वहीं सुपर मार्केट में अंडे 653 रुपए बिक रहे हैं। नानवेज खाने वाले आजकल रोज अंडा खा रहे हैं। सुबह नाश्ते की शुरुआत ही अंडे से होती है। कोई चाय के साथ उबला हुआ अंडा लेता है तो कोई आमलेट। इतना ही नहीं, आजकल घरों में अंडा करी भी खूब बन रही है।

Egg Price Today (18th January 2022): दिसंबर महीने के शुरू होने के साथ ही सर्दी बढ़ गई थी, लेकिन पिछले कुछ दिनों से तो सर्दी सितम ढा रही है। सर्दी बढ़ने का असर लोगों के खानपान पर भी पड़ने लगा है। लोग सर्दी से बचने के लिए खानपान पर विशेष ध्यान दे रहे हैं। अंडे के कारोबार से जुड़े एक व्यापारी ने बताया कि वह अकेले ही रोज 50 हजार अंडे बेच रहे हैं, जबकि दो सप्ताह पहले 45 हजार बेच रहे थे। डिमांड बढ़ने के साथ ही अंडे के दाम भी बढ़ गए थे, लेकिन अब धीरे-धीरे दाम कम हो रहे हैं।

Egg Rate Today Noida

नोएडा में आज मंगलवार 18 जनवरी को अंडों का थोक भाव 533 रुपये हो गया है। वहीं, खुदरा बाजार में अंडें 599 रुपये और सुपर मार्केट में 635 रुपए में बिक रहे हैं। तो वहीं सोमवार 17 जनवरी को भी थोक बाजार में 533 रुपये रहा। तो वहीं, खुदरा बाजार में भी अंडें 599 रुपये और सुपर मार्केट में 635 रुपए में बिकें।

Egg Rate Today Lucknow

लखनऊ में आज मंगलवार 18 जनवरी को थोक बाजार में 533 रुपए में बिक रहे हैं। इसके अलावा खुदरा बाजार में 533 रुपए बिक रहा है, सुपर मार्केट में 533 रुपए अंडा बिक रहा है। तो वहीं सोमवार 11 जनवरी को थोक बाजार में 533 रुपए बिका। इसके अलावा खुदरा बाजार में 533 रुपए में अंडा बिका, तो वहीं सुपर मार्केट में 533 रुपए में बिका।

Published on:
18 Jan 2022 11:32 am
Also Read
View All